फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi Bike rider dies due to uncontrolled vehicle collision,

Varanasi: बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार को बचाने में पलटी डीसीएम

Mon, 20 Mar 2023 02:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Mar 2023 02:16 PM IST
सार

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर काजीसराय बाजार में रविवार देर रात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी गंभरी रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi Bike rider dies due to uncontrolled vehicle collision,
काजीसराय ओवरब्रिज पर पलटी डीसीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर काजीसराय बाजार में रविवार देर रात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी गंभरी रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है। इधर, दूसरी घटना काजीसराय ओवरब्रिज पर हुई। कार को बचाने में डीसीएम पलट गई। इससे बहुत देर तक उस लेन पर यातायात बाधित हो गया। 

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के तीनघरवां, पुआरी कला निवासी अश्वनी कुमार (26) अपने गांव के ही रहने वाले सुभाष कुमार के साथ प्लंबर का काम करता था। रविवार को अश्वनी और सुभाष चौकाघाट काम के लिए गए थे। देर रात दोनों पल्सर बाइक से घर लौट रहे थे। काजीसराय बाजार में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन


घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां अश्वनी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुभाष का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दो भाई और दो बहनों में अश्वनी सबसे बड़ा था। घर की पूरी जिम्मेदारी भी अश्वनी के ऊपर ही थी। घटना से परिजनों में मातम पसरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस में बेमौसम बारिश और ओला से तापमान गिरा, कई जगह पेड़ व डालियां टूट कर गिरीं, बिजली भी गुल
 

काजीसराय ओवरब्रिज पर दो कारों में टक्कर

काजीसराय ओवरब्रिज पर रविवार देर रात बाबतपुर से वाराणसी की तरफ आ रही दो कारों के बीच टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे से डीसीएम आ गई। कारों को बचाने के चक्कर में डीसीएम अनिंयत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। डीसीएम पलटने के चलते यातायात अवरुद्ध रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed