फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi Auto driver killed in collision with school bus at ring road

Varanasi: स्कूल बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत , दो दिन पहले ही लोन पर लिया था ऑटो

Wed, 22 Feb 2023 03:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 03:26 PM IST
सार

जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी आनंद सिंह ने दो दिन पहले लोन पर नया ऑटो लिया था। बुधवार को सारनाथ से  केराकत की ओर जा रहा था। रिंग रोड पर स्कूल बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। मौके पर ही आनंद की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Road accident in varanasi Auto driver killed in collision with school bus at ring road
बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में सिंहपुर रिंग रोड पर बुधवार दोपहर स्कूल बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी आनंद सिंह केराकत से बनारस के बीच ऑटो चलाता था। बुधवार दोपहर सवारी लेकर हरहुआ की तरफ से सिंहपुर सारनाथ की ओर आया था। सवारी उतारने के बाद ऑटो लेकर वापस जाने लगा। इसी दौरान  सिंहपुर रिंग रोड पर सामने से आ रही स्कूल बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में चालक आनंद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचे भीतरी गांव के ग्राम प्रधान विपिन सिंह ने बताया कि आनंद ने दो दिन पहले ही लोन पर नया ऑटो निकाला था। उसके परिवार की माली हालत बहुत खराब है। चार बेटियों व एक बेटा में से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पत्नी पिंकी समेत अन्य बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed