फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in ghazipur and youth died

गाजीपुर में पेड़ से टकराई अनियंत्रित सफारी, युवक की मौत

Sat, 29 Dec 2018 10:19 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: shashikant misra Updated Sat, 29 Dec 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Road accident in ghazipur and youth died
demo pic
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गुरुवार की रात तेज गति से चल रही सफारी अनियंत्रित हो सड़क किनारे स्थित शीशम के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सफारी की अगली सीट पर बैठे एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के बबुरहनी निवासी जितेंद्र यादव (30) अपने रिश्तेदार की सफारी लेकर देवकली त्रयोदशाह संस्कार में गए थे। वह सैदपुर भितरी होते हुए रात करीब नौ बजे सैदपुर आ रहे थे। गाड़ी की गति तेज होने के कारण बबुरहनी पुलिया के पास शीशम के पेड़ से वह टकरा गई।
विज्ञापन


जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। शेष तीन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। चालक सहेड़ी निवासी सुनील यादव (28) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। गाड़ी में पीछे बैठे बहरियाबाद थाने के रायपुर निवासी हनुमंत यादव तथा एक अन्य व्यक्ति को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घरवालों को दुर्घटना का पता चलते ही रात में वे सैदपुर स्थित अस्पताल पहुंचे। जितेंद्र की मौत का पता चलते ही पिता महेंद्र प्रताप यादव, मां रमावती, पत्नी पिंकी, छोटा भाई धर्मेंद्र तथा चारों बहनें सीमा, आभा, ज्योति, शुभम बिलखते हुए सैदपुर पहुंचे।


पुलिस जितेंद्र के शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। अगले दिन शुक्रवार की सुबह ग्रामीण और रिश्तेदारों की भीड़ थाने पर जुट गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संभवत: गति तेज होने के कारण दुर्घटना हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed