{"_id":"5c2921b0bdec2257222db40b","slug":"road-accident-in-bhadohi-three-peopple-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में बाइक सवार को बचाने में पलटी पिकअप, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बाइक सवार को बचाने में पलटी पिकअप, तीन की मौत
Mon, 31 Dec 2018 11:14 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के भदोही में गोपीगंज थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पिकअप सवार 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक भाग निकला।
मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र से एक ही घर के 18 लोग पिकअप से बधावा लेकर गोपालपुर सीतामढ़ी गए थे। वहां से देर रात लौटते समय जगरनाथपुर में पिकअप के आगे बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक का वाहन से नियंत्रण खत्म हो गया। इससे पिकअप पलट गई।
हादसे में टिल्लू (40), राजकुमार (25) और विनोद (35) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छह घायलों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।