फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in bhadohi girl death road jaam

भदोही में ट्रक की चपेट से बालिका की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Mon, 08 Feb 2021 07:26 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: हरि User Updated Mon, 08 Feb 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Road accident in bhadohi girl death road jaam
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के चौरी थाना के बरदहां पाल चौराहे पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार बालिका की मौत हो गई। बालिका की पहचान यासमीन (11) निवासी हरिचंदनपुर के रूप में हुई है। नाराज ग्रामीणों ने भदोही-वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सीओ के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद दोपहर साढ़े तीन बजे जाम समाप्त हुआ। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, चालक ट्रक समेत भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन


हरिचंदनपुर निवासी अब्दुल खालिक की पत्नी आशिया अपनी 11 वर्षीय बेटी यासमीन के साथ साइकिल से चौरी बाजार जा रही थीं। बरदहां पाल चौराहा पहुंचने के बाद जैसे ही यासमीन साइकिल लेकर सड़क पार करने लगी उसी दौरान वाराणसी से आ रही बालू लदी ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को क्षत-विक्षत हालत में देख उसकी मां दहाड़े मारकर रोने लगी। यह देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और चक्काजाम कर दिए।
विज्ञापन


चक्काजाम से भदोही-वाराणसी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थानाध्यक्ष रामदरस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन चक्काजाम हटाने में सफल नही हो पाए। सीओ भदोही प्रयांक जैन ने डिवाइडर बनवाने का आश्वासन दिया तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे जाम समाप्त हो सका। मृतक बालिका तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी। वह गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ती थी। घटना स्थल से मौका पाकर चालक ट्रक लेकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed