फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in azamgarh four nepali citizen killed

आजमगढ़ में रफ्तार का कहर, कार और ट्रक भिड़ंत में चार नेपाली नागरिकों की मौत, तीन घायल

Tue, 23 Oct 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Tue, 23 Oct 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Road accident in azamgarh four nepali citizen killed
हादसे के बाद दुघर्टनाग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर गांव के पास रविवार रात करीब दो बजे खड़े ट्रक में कार के टकरा जाने से चार नेपाली नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए। सभी गोरखपुर से कार बुक कराकर वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद चेन्नई जाने की तैयारी थी। मरने वालों की पहचान पासपोर्ट के आधार पर हुई। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे में कार के परखचे उड़ गए।   
विज्ञापन


मृतकों की पहचान गोरख (55) पुत्र सूरज बहादुर, नवीन (30) पुत्र गोरख, अंजली (27) पत्नी नवीन, उपेंद्रमान (52) पुत्र इंद्रवान के रूप में हुई है। सभी नेपाल के काठमांडू जिले के गौशाला पशुपतिनाथ थाना क्षेत्र के चाबिल गांव के निवासी थे। घायलों में नवीन की मां शकुंतला (58), चाची राजकुमारी (53) पत्नी उपेंद्र के अलावा कार चालक विजय कुमार (28) पुत्र राजेश्वर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक गोरखपुर के आदर्श नगर मुहल्ले का निवासी है। कार पर नंबर नहीं था।  कार सवार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रजादेपुर गांव के पास पहुंचे थे कि चालक को झपकी लग गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर बाई तरफ खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया, लेकिन उसकी नंबर प्लेट गिर गई थी।  

हादसे का शिकार

Road accident in azamgarh four nepali citizen killed
हादसे में घायल - फोटो : amar ujala
इनकी हुई मौत
-गोरख (55) पुत्र सूरज बहादुर
-नवीन (30) पुत्र गोरख
-अंजली (27) पत्नी नवीन
-उपेंद्र (52) पुत्र इंद्रवान 

ये हुए घायल
-शकुंतला (50) पत्नी गोरख 
-राजकुमारी (50) पत्नी उपेंद्र 
-विजय राय (20) पुत्र राजेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed