{"_id":"67b4b87f0fc37c5164011501","slug":"riya-of-kashi-defeated-sakshi-of-devipatan-with-banarasi-multani-move-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : बनारसी मुल्तानी दांव से काशी की रिया ने देवीपाटन की साक्षी किया चित, खिलाड़ियों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : बनारसी मुल्तानी दांव से काशी की रिया ने देवीपाटन की साक्षी किया चित, खिलाड़ियों में उत्साह
Tue, 18 Feb 2025 10:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:12 PM IST
सार
लालपुर में ओपन स्टेट आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बनारस की खिलाड़ी ने प्रयागराज की महिला खिलाड़ी को चित कर दिया इसके अलावा मिर्जापुर की संगीता ने प्रयागराज की नीलू नको को हराया। प्रतिभागियों ने उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन
जीत के बाद हाथ मिलाते प्रतिभागी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ओपन स्टेट आमंत्रण महिला कुश्ती प्रतियोगिता लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में खेली गई। उद्घाटन 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर के सेनानायक पंकज पांडेय ने किया। वाराणसी की रिया यादव ने बनारसी मुल्तानी दांव से देवीपाटन की साक्षी को चितकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
कोच गोरख यादव ने बताया कि 50 किलो भारवर्ग में कानपुर की आरती निषाद मिर्जापुर की अनीता को, मुरादाबाद की नेहा यादव ने बरेली की नेहा पाल को, झांसी की मधुरिमा ने आगरा की खुशी पचौरी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
57 किलो में वाराणसी की अर्पिता सरोज ने झांसी की सृष्टि यादव, कानपुर की प्रीति सिंह ने देवीपाटन की राजनंदनी, प्रयागराज की कंचन ने मुरादाबाद की सेजल यादव को, 62 किलो में आजमगढ़ की जया विश्वकर्मा ने मुरादाबाद की सरिता यादव, मिर्जापुर की संगीता ने प्रयागराज की नीलू गौतम, कानपुर की पायल यादव ने बरेली की खुशी चौधरी, वाराणसी की आरोही यादव ने झांसी की राशिका को हरा दिया।
विज्ञापन
65 किलो में वाराणसी की कशिश यादव ने मिर्जापुर की खुशबू, देवी पाटन की साक्षी ने मुरादाबाद की गोल्डी यादव, आगरा की कृष्णा ने बरेली की खुशबू नाज, कानपुर की जीविशा चौधरी ने प्रयागराज की प्रभा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
68 किलो में मुरादाबाद में सेजल मौर्य ने देवीपाटन की अर्पिता, कानपुर की अनीता चौधरी ने बरेली की मोनी वर्मा को, आजमगढ़ की दीक्षा ने प्रयागराज की दीप केसवानी को, वाराणसी की पलक यादव ने गोरखपुर की खुशी चौहान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
निर्णायक की भूमिका राम सजन यादव, सुभाष चंद्र भारद्वाज, संगीता सिंह, विभा मौर्य, मेघा ने निभाई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर तिवारी, जयप्रकाश यादव, रविंद्र यादव, अजय सिंह, बलवंत यादव लोग मौजूद रहे।
कल आएंगे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष
प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता का समापन समारोह लालपुर स्टेडियम में होगा। बुधवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। वे दोपहर बाद वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे।