ऋतुराज का स्वागत, वाग्देवी से मांगा आशीष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सरस्वती पूजन और खेल प्रतियोगिताएं हुई। चौबेपुर में प्रियदर्शनी दुर्गा पूजा समिति, अजांव में काली पूजा समिति के अलावा धौरहरा, मुनारी, कैथी, सोनबरसां प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित की गईं। इसी तरह चोलापुर के स्कूल-कॉलेजों, अल्लापुर, इमिलिया, मोहांव और गोसाईंपुर में मां का पूजनोत्सव हुआ।
राजातालाब के डॉ. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय, भैरवनाथ में छात्र-छात्राओं ने मां की आराधना की। इसमें कॉलेज के प्रबंधक तोयज सिंह, प्राचार्य डॉ. जयनाथ राय, डॉ. सुशीला राय, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्र आदि थे। राजकीय महाविद्यालय, जक्खिनी में मुकेश जोशी, अश्विनी कश्यप, अंबुज यादव और राजेंद्र प्रसाद आदि पूजनोत्सव में शामिल रहे। बड़ागांव स्थित बलदेव कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने मां के चरणों में गीत-संगीत की प्रस्तुतियां पेश कीं। सुभद्रा कुमार इंटर कॉलेज बसनी, आशा महिला महाविद्यालय कुसमुरा, बलदेव इंटर कॉलेज में भी पूजन हुआ।
हरहुआ क्षेत्र के राजेश्वरी इंटर कॉलेज, उड़िया बाबा इंटर कालेज, एसवी इंटर कालेज और सर्वेश्वरी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुए। रोहनिया क्षेत्र के दरेखू, जगतपुर, शहावाबाद और मोहनसराय में मां की आराधना की गई। दानगंज, रामपुर खुटहण, नियारडीह, बेला और हाजीपुर में भी सरस्वती पूजन की धूम रही। कछवा रोड के चित्रसेनपुर में ग्रामीण सेवा एवं जनकल्याण समिति के पंडाल में लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी, चंद्र प्रकाश पटेल, अजय पटेल और बृजेश तिवारी आदि मौजूद थे।