फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rishabh won bronze medal in national boxing

राष्ट्रीय मुक्केबाजी में ऋषभ ने जीता कांस्य पदक

Tue, 03 Aug 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rishabh won bronze medal in national boxing
राष्ट्रीय मुक्केबाजी में काशी के ऋषभ पांडेय ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बंगाल और तमिलनाडु को हराकर वे सेमीफाइनल में पहुंचे, लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में जिले से पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, इसमें केवल ऋषभ ने ही पदक जीता। बाकी खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि 26 से 31 जुलाई के बीच हरियाणा में तीसरी जूनियर नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें यूपी की ओर से खेलते हुए ऋषभ ने कांस्य पदक जीता। छितौना गांव के रहने वाले ऋषभ ने बताया कि संदहा स्थित सूर्या विनायक एकेडमी में कोच दिलीप सिंह के निर्देशन में अभ्यास करके पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूई में जाना चाहते थे ऋषभ
ओलंपिक में स्वर्ण पदक का सपना संजोए ऋषभ 10 साल की उम्र में डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेंमेंट) में जाना चाहते थे। चाचा ने इसके लिए खली के एकेडमी में बात भी कर ली थी। जहां एक से दो लाख रुपये फीस की मांग हुई तो डब्ल्यूडब्ल्यूई का सपना छोड़कर सिगरा स्टेडियम में क्रिकेट में प्रवेश लेने पहुंचे यहां भी क्रिकेट में प्रवेश नहीं हुआ। फिर सिगरा स्टेडियम के पूर्व कोच दिलीप सिंह की सलाह पर वर्ष 2018 में ऋषभ ने मुक्केबाजी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एशियन चैंपियनशिप की तैयारी
बेटे के पहली बार पदक जितने पर पिता श्रवण ने कहा कि गांव के पहले नेशनल मुक्केबाज होने से काफी उत्साह है। एशियन चैंपियनशिप की तैयारी है। इसके लिए अभी कोच के पास अभ्यास के लिए भेज रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed