फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rinse and baths remain eligible to sword

असि को आचमन और स्नान योग्य बनाएं

Thu, 28 Apr 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 28 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rinse and baths remain eligible to sword
असि नदी के संरक्षण और बचाव का संदेश्‍ा देते लाोग।
असि नदी की मुक्ति के लिए बुधवार की शाम सड़क पर उतरे जन संगठनों ने असली मुद्दों पर चोट की। हाथों में नदी की मुक्ति के प्रेरक नारे लिखी तख्तियां लिए लोगों ने शृंखला बनाई और डीजल इंजन रेल कारखाना (डीरेका) और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के नालों को असि में गिरने से रोकने के लिए आवाज उठाई। इसके लिए सत्याग्रह किया। जिलाधिकारी राजमणि यादव को सौंपने के लिए नदी के जल को घड़े में संचित किया गया। डीएम को यह घड़ा देकर उनसे मांग की जाएगी कि असि के जल को आचमन और स्नान के योग्य बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने राह चलते लोगों को रोक कर इस अभियान के प्रति जागरूक किया। नदी की पीड़ा से संबंधित गीत गाए गए। पैम्फलेट, परचे और पोस्टर भी बांटे।
विज्ञापन



साझा संस्कृति मंच और असि नदी मुक्ति अभियान के बैनर तले संकट मोचन पुलिया पर शाम पांच से रात आठ बजे तक सत्याग्रह चलाया गया। इस आंदोलन को युवक-युवतियों ने हाथों-हाथ लिया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मिलकर अभियान के परचे बांटने शुरू कर दिए। इस दौरान नदी के तट पर शृंखला बनाकर असि मांगे आजादी, असि नदी को मुक्त करो, असि नदी का स्वच्छ प्रवाह वापस लाओ... जैसे नारे लगाए जा रहे थे। अभियान के संयोजक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि पौराणिक नदी असि का अपना जल स्रोत है, जिसे मुक्त कराया जाना चाहिए। अंत में असि नदी के जल को लेकर अभियानकर्मियों ने संकल्प लिया कि इसके आचमन और स्नान के योग्य जल बनाए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। सत्याग्रह में फादर आनंद, एकता सिंह, विनय सिंह, रवि शेखर, वल्लभाचार्य पांडेय, धनंजय त्रिपाठी, नीलम पटेल, दीपक मौर्या, अस्मिता तिवारी, कपींद्र तिवारी, चिंतामणि सेठ, त्रिलोचन शर्मा, प्रेम कुमार, अनूप श्रमिक, अजय पटेल, प्रदीप सिंह, पूजा विश्वकर्मा, लक्ष्मी सिंह, सतीश सिंह, सूरज पांडेय, प्रतिभा सिंह, अभिषेक शर्मा, सजल श्रीवास्तव, प्रो. अशोक कुमार कौल, राज कुमार, सुरेश राठौर, अतुल सिंह, दीपक गोंड, निखिलानंद, पंकज सिंह, अमित यादव, राम नारायण, जयराम मिश्र, ईश्वर, शुभम, मोइन खान, अजीत कुमार, अजय पाल, गणेश कुमार गौतम, गौरीशंकर आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed