फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ring embankment built 46 crore relief from riverbank erosion residents previously threatened boycott elections

यूपी: 46 करोड़ से बनेगा 10 किमी का रिंग बंधा, नदियों की कटान से अब निजात; चुनाव बहिष्कार की मिल चुकी चेतावनी

Fri, 30 Oct 2026 05:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 30 Oct 2026 05:50 AM IST
सार

बलिया में सरयू नदी की कटान से शिवाल, गोपालपुर, वशिष्ठ नगर और मानगढ़ को बचाने के लिए 46 करोड़ रुपये की लागत से 10 किलोमीटर लंबा रिंग बंधा बनाया जाएगा। वहीं, गंगा और सरयू की कटान रोकने के लिए 300 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना को अभी स्वीकृति मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन
ring embankment built 46 crore relief from riverbank erosion residents previously threatened boycott elections
बलिया में लोगों को मिलेगी राहत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उत्तरी दीयरांचल के शिवाल, गोपालनगर व वशिष्ठ नगर, मानगढ़ को सरयू नदी की कटान से बचाने के लिए 46 करोड़ 8 लाख रुपये से 10 किमी का रिंग बंधा बनेगा। यह रिंग बंधा निष्प्रयोज्य पुरानी रेलवे लाइन से होकर देवपुर मठिया के पास टीएस बंधे से जुड़ेगा।

विज्ञापन


बाढ़ विभाग के अनुसार बलिया डिविजन अंतर्गत चारों सबडिविजन में गंगा, सरयू की कटानरोधी कार्य के लिए कुल 300 करोड़ का डीपीआर तैयार हुआ है। बृहस्पतिवार को उक्त सभी डीपीआर मुख्य अभियंता की बैठक में पेश किए गए। अगर मुख्य अभियंता की बैठक में स्वीकृति मिली तो लखनऊ टीएसी के बैठक में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। टीएसी की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

बनाया गया मास्टर प्लान

सहायक अभियंता आकाश यादव ने बताया कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास निष्प्रयोज्य पुराने रेलवे स्टेशन को जोड़ते हुए शिवाल, गोपालनगर व वशिष्ठ नगर गांव को सुरक्षित करते हुए 10 किमी का रिंग बंधा देवपुर मठिया के पास टीएस बंधे से जुड़ेगा। इसके लिए 46 करोड़ 8 लाख रुपये का डीपीआर बना है। 

वहीं, बकुल्हा में एक से दो किमी तक बंधे की मरम्मत 9 करोड़ लाख, सुरेमनपुर में बंधे की मरम्मत 9 करोड़, नारायणगढ़ में 01.2 किमी तक मरम्मत 9 करोड़ , दतहा में 68.400 किमी से 68.600 किमी तक 3 करोड़ लाख से मरम्मत , भोज छपरा में 7 करोड़ लाख से कटान रोधी कार्य, महाराजपुर में स्पर निर्माण 7 करोड़, महाराजपुर कटान रोधी कार्य 9 करोड़, किमी 62 पर स्पर निर्माण 11 करोड़ से होगा। मुख्य अभियंता की बैठक में इसका डीपीआर पेश किया गया।

विज्ञापन

ring embankment built 46 crore relief from riverbank erosion residents previously threatened boycott elections
कटान क्षेत्रों का मुआयना करते अफसर। - फोटो : संवाद

कटान पीड़ित विस चुनाव बहिष्कार की दे चुके हैं चेतावनी
शिवाल गांव के 35 लोगों का आशियाना तीन साल में सरयू नदी में समा गया। वहीं गोपालनगर टाड़ी में पांच वर्षों के अंदर 465 लोगों का आशियाना नदी में गिर गय। मौजूदा समय में गोपालनगर टाड़ी व शिवाल के दर्जनों लोगों का आशियाना कटान के मुहाने पर है। वहीं, वशिष्ठ नगर व गोपालनगर सिवान पर जबरदस्त कटान हो रही है। इस कटान स्थल से दो गांवों के सैकड़ों लोगों के आशियाना मुहाने पर है। 

बलिया डिविजन अंतर्गत चारों सब डिविजन में कटान रोधी कार्य, रिंग बंधा निर्माण के लिए कुल 300 करोड़ का डीपीआर बनाकर मुख्य अभियंता के यहां स्वीकृति के लिए पेश किया गया है। स्वीकृति मिलने पर टीएसी की बैठक में पेश किया जाएगा। अगर परियोजनाओं को टीएसी की बैठक में स्वीकृति मिली तो उक्त सभी कार्य कराए जाएंगे। - इ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता बाढ़खंड।

विज्ञापन

वशिष्ठ नगर व गोपालनगर की बस्तियां नदी से महज 10 मीटर दूर
बैरिया तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के कारण कटान हो रही है। वशिष्ठ नगर और गोपालनगर के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कटान की स्थिति का जायजा लेने न्यायिक उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव और नायब तहसीलदार उदयराज रत्ना मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों के अनुसार महज पांच-पांच मिनट के अंतराल पर भूमि का बड़ा हिस्सा नदी में गिर रहा था। अधिकारियों ने कटान स्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि वशिष्ठ नगर और गोपालनगर की बस्तियां नदी के कटान वाले हिस्से से महज 10 से 15 मीटर की दूरी पर हैं। ऐसे में नदी का कटान जारी रहने से ग्रामीणों के आशियानों पर खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से अपने घरों और बस्तियों को बचाने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की गुहार लगाई।

न्यायिक उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कटान की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर बाढ़ विभाग और उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। ग्रामीणों सुनील यादव, पूर्व प्रधान प्रदीप यादव और प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार कटान हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बाढ़ विभाग से मांग की है कि कटान रोकने के लिए तत्काल प्रभावी उपाय किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed