{"_id":"590649124f1c1bcf3a441b9d","slug":"revival-of-asi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना मिशन ने उठाया असि को पुनर्जीवित करने का बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना मिशन ने उठाया असि को पुनर्जीवित करने का बीड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 01 May 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
असि को पुनर्जीवित करने का बीड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के यमुना मिशन के लोग काशी में असि नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए पूरी ताकत से लगेंगे। इसके लिए मिशन ने उद्गम स्थल कंदवा से लेकर नगवा तक का सर्वे कर लिया है। अगले रविवार से मिशन के कार्यकर्ता इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए जुटेंगे। असि के दोनों किनारों पर हरियाली विकसित करने का भी फैसला मिशन ने लिया है।
यमुना मिशन के प्रदीप बंसल और देवेंद्र शर्मा ने असि नदी के पुनरोद्धार का निर्णय लिया है। उन्होंने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के सलाहकार आरएन सिंह से मुलाकात कर असि नदी की सफाई की इच्छा जताई। एनएमसीजी के सलाहकार ने सहमति दे दी है। मिशन के चंद्रशेखर सेठ ने बताया कि सहोदरबीर पुलिया (अस्सी) से संकट मोचन पुलिया के बीच के नदी के भाग की सफाई पहले चरण में कराई जाएगी। इसके लिए पोकलैन और जेसीबी मशीनें भी मंगाई जा रही हैं। दोनों किनारों पर पौधरोपण भी कराया जाएगा। असि नदी की सफाई की इस पहल को आरएन सिंह ने बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि नदी को पुनर्जीवित करने के लिए लोग घरों से निकलें।