{"_id":"66c29ac4b758e54b8d04b7b6","slug":"revised-there-is-no-other-leader-like-modi-in-the-world-yogi-adityanath-is-the-best-chief-minister-of-the-country-keshav-varanasi-news-c-20-vns1056-698540-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर महिला यात्री के साथ ऑटो चालकों ने की बदसलूकी, पुलिस ने किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर महिला यात्री के साथ ऑटो चालकों ने की बदसलूकी, पुलिस ने किया चालान
Mon, 19 Aug 2024 12:56 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:56 PM IST
सार
बाबतपुर एयरपोर्ट पर महिला यात्री से बदसलूकी करना एक ऑटो चालक को महंगा पड़ गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हैदराबाद से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची महिला यात्री के साथ बदसलूकी के आरोप में शनिवार की रात पुलिस ने दो ऑटो चालकों को हिरासत में लिया। रविवार की सुबह दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। दोनों बड़ागांव थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी हैं।
फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह के अनुसार एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम में कार्यरत कर्मचारी की रिश्तेदार हैदराबाद से विमान से पहुंची। शहर जाने के लिए ऑटो बुक किया। महिला का आरोप है कि ऑटो चालक नशे में धुत था। महिला यात्री ने उसका वीडियो भी बनाया।
ऑटो चालक किराया ज्यादा मांग रहा था। ऑटो चालक का शांति भंग में चालान किया गया है। किराया ज्यादा मांगने को लेकर हाॅट टाॅक हुई थी। पुलिस के अनुसार छेड़खानी जैसी कोई घटना नहीं थी। महिला यात्री ने कोई तहरीर भी नहीं दी। ऑॅटो चालक के भाई ने 350 रुपये में महिला यात्री को शहर जाकर छोड़ा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार परिसर में कुछ ऑटो चालक नशे की हालत में अक्सर विमान यात्रियों से उलझ जाते हैं। बगैर परमिट के एयरपोर्ट से चलने वाले ऑटो किसी की सह पर संचालित हो रहे हैं। सुरक्षा व सुविधा के लिए पार्किंग एरिया में बनाए गए पुलिस बूथ पर ताला लटक रहा है। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही आरटीओ से संपर्क कर ऐसे ऑटो को चिह्नित कर पार्किंग एरिया से बाहर कराया जाएगा।