फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Review all poorly performing villages and take action against officers: DM

खराब प्रदर्शन करने वाले सभी गांवों की समीक्षा कर अफसरों के खिलाफ करें कार्रवाई : डीएम

Tue, 17 Mar 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Review all poorly performing villages and take action against officers: DM
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को 37 बिंदुओं पर सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं होगी। डीएम पंचायती राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सबसे खराब प्रदर्शन वाले गांवों की समीक्षा कर लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि वह अपनी विभागीय योजनाओं के संबंध में समीक्षा कर समय के अंदर सभी कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने नई सड़कों के निर्माण में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक किसानों की केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि लंबित छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित कराएं। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग बजट की समीक्षा करते हुए नियमों अनुसार धनराशि समय से खर्च कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। डीएम ने फैमिली आईडी, पीएम पोषण-विद्यालय निरीक्षण, दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, आयुष्मान कार्ड, पशुधन विभाग, टीकाकरण, आपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री आवास शहरी, एनआरएलएम, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आंगनबाड़ी पोषण अभियान, कौशल विकास मिशन आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed