फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Revealed in Varanasi triple murder case, first attacked wife killed brother-in-law and mother-in-law who came

Varanasi: वाराणसी ट्रिपल मर्डर केस में खुलासा, पहले पत्नी पर किया वार, बचाने आए साले-सास को उतारा मौत के घाट

Fri, 13 Jan 2023 07:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Jan 2023 07:51 AM IST
सार

टीम की छानबीन में यह बात भी सामने आई कि मोहन और कातिल के बीच में जोर आजमाइश भी हुई। निहत्थे मोहन के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के बाद चेहरे पर भी बांका से वार किया गया। यही कारण था कि देर तक उसके शव को कोई पहचान नहीं पाया। एक दिन पूर्व की घटना होने के कारण खून सूख चुका था।

विज्ञापन
Revealed in Varanasi triple murder case, first attacked wife killed brother-in-law and mother-in-law who came
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फॉरेेंसिक टीम और राजातालाब पुलिस की छानबीन में सामने आया कि कातिल पीछे के दरवाजे से ही अंदर घर में घुसा था। रात नौ बजे के आसपास की घटना है। आंगन में ले जाकर पूजा के सिर, गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया। पूजा के चीखने-चिल्लाने पर कमरे से मां रानी और भाई मोहन जैसे ही गलियारे में आए, उन पर भी धारदार हथियार और डंडे से वार किया गया। यही कारण था कि गलियारे में ही मां और बेटे के शव आमने-सामने पड़े थे। जबकि पूजा का शव आंगन में खून से लथपथ पड़ा था। वारदात के पहले भोजन पकाने की तैयारी चल रही थी। 

विज्ञापन

टीम की छानबीन में यह बात भी सामने आई कि मोहन और कातिल के बीच में जोर आजमाइश भी हुई। निहत्थे मोहन के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के बाद चेहरे पर भी बांका से वार किया गया। यही कारण था कि देर तक उसके शव को कोई पहचान नहीं पाया। एक दिन पूर्व की घटना होने के कारण खून सूख चुका था। दो दिन से दरवाजे न खुलने पर ग्रामीण रमेश कुमार और सोनू की सूचना पर प्रधान अमरेश पांडेय पहुंचे। भोला और मृतका रानी के बेटे दीपक के साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

रानी के बड़े बेटे दीपक जब पहुंचे तो वह मां, बहन और भाई को खून से लथपथ देख चीख पड़ा। दीपक के अनुसार बहनोई अरविंद और पनियरा गांव का मनोज मिश्रा उर्फ  अलगू ने ही वारदात को अंजाम दिया। अलगू अक्सर घर में आता था। बहनोई पर इसलिए शंका है कि वह सोमवार की शाम आकर अपनी डेढ़ साल की बेटी को साथ ले गया था। उधर, पुलिस की पूछताछ में वंदेपुर निवासी अरविंद के परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल की बेटी को घर पहुंचाने के बाद से ही वह लापता है। क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन मिर्जापुर के जमुआ में मिली है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Revealed in Varanasi triple murder case, first attacked wife killed brother-in-law and mother-in-law who came
वाराणसी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात घटना की आशंका 
पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि दामाद दो दिन पूर्व घर पर आते जाते दिखा था। मंगलवार की रात झगड़े जैसी आवाज आ रही थी। मंगलवार की शाम के बाद से परिवार के सदस्य बाहर नहीं दिखे थे। दो दिन लगातार दरवाजा बंद होने से पड़ोसियों को शंका हुई, क्योंकि घर के बाहर साइकिल और कुर्सी दो दिन से उसी अवस्था में पड़ी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि है कि मंगलवार की रात ही घटना को अंजाम दिया गया। 
दामाद की तलाश में दबिश दे रही पुलिस की दो टीमें
एसीपी राजातालाब अंजनी राय के अनुसार आरोपी दामाद के खिलाफ उसके ससुर भोला ने तहरीर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसका मोबाइल भी बंद है। घटनास्थल पर उसके घर बंदेपुर से कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। 
 
छह माह पूर्व लंका के नरिया में हुई थी मां-बेटी की सिर कूंचकर हत्या

तिहरे हत्याकांड की तरह ही लंका थाना क्षेत्र के नरिया में 13 जुलाई 2022 को मां सुनीता पांडेय और बेटी दीपिका की लोहे की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया था। घटना के लगभग दो माह बाद लंका पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। भदोही निवासी दो सगे भाइयों अमन और अतुल विश्वकर्मा और पड़ोसी विजय पाल ने लूट के इरादे से मां और बेटी की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed