फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retired railway officer murder case busted in varanasi Maid husband and son committed crime for robbery

रिटायर्ड रेलवे अधिकारी हत्याकांड का खुलासा: नौकरानी के पति-पुत्र ने लूट की नियत से वारदात को दिया था अंजाम

Sat, 04 Jun 2022 05:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Jun 2022 05:54 PM IST
सार

पिछले माह 20 मई को रामनगर के भीटी स्थित शिवविहार कॉलोनी में रिटायर्ड रेलवे अधिकारी अक्षयवर वर्मा की हत्या लूट की नियत से की गई थी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले का खुलासा किया। 

विज्ञापन
Retired railway officer murder case busted in varanasi  Maid husband and son committed crime for robbery
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर स्थित भीटी में 20 मई को हुए रिटायर्ड रेलवे अधिकारी अक्षयवर नाथ  वर्मा (67) हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को सनसनीखेज खुलासा किया। अक्षयवर वर्मा की हत्या लूट की नियत से की गई थी। उनके घर में काम करने वाली नौकरानी के पति और पुत्र ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। रामनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। कब्जे से रिटायर्ड रेलवे अधिकारी की चोरी हुए अंगूठी, चेन आदि सामान की बिक्री के बाद बचे हुए 11 हजार रुपये और अन्य कागजात बरामद हुए। 

विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम के अनुसार गिरफ्तार भीटी निवासी पिता राजेश राजभर और पुत्र अन्नू राजभर ने तय योजना के तहत  भीटी स्थित शिवविहार कॉलोनी में रिटायर्ड रेलवे अधिकारी अक्षयवर नाथ वर्मा के घर में दाखिल हुए। आयरन से सिर पर वार किया और फिर हाथ-पैर बांधकर पूरे घर को खंगाला। घर में रखे सोने के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज फाइल सहित उठा ले गए थे।  
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से खुला राज
मृतक अक्षयवर नाथ वर्मा के समधी अभय कुमार की तहरीर के आधार पर रामनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमें गठित की। रामनगर इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय को तफ्तीश के दौरान पूर्व रेलकर्मी के घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे से दोनों के बारे में जानकारी हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Retired railway officer murder case busted in varanasi  Maid husband and son committed crime for robbery
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद टीम गठित करते हुए टेंगरा मोड़ के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजेश की पत्नी पूर्व रेलकर्मी के घर काम करती थी। उससे पूछताछ शुरू की गई तो मामला खुलता गया। राजेश की पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि दो साल पूर्व से ही अक्षयवर नाथ वर्मा से परिचित थे।

कोई भी काम काज होता था तो अक्षयवर नाथ बुलाते थे। पूर्व रेलकर्मी की पत्नी के निधन और बच्चों के दिल्ली जाने के बाद वह घर में अकेले रहते थे, इसकी जानकारी थी। इस पर राजेश की पत्नी अक्सर ही काम करने के लिए उनके घर आती-जाती थी।  पति राजेश और पुत्र अन्नू राजभर ने इसी का फायदा उठाया और योजना के तहत दोनों ने वारदात को अंजाम दिया।

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

आभूषण और घर के महत्वपूर्ण दस्तावेज उठा ले गए थे। दोनों के घर से पुलिस ने दस्तावेज से जुड़ी फाइल बरामद की। इसमें पूर्व रेलकर्मी का सर्विस रिकॉर्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, एलआईसी आदि दस्तावेज रहा। टीम में फारेंसिक, सर्विलांस, फील्ड यूनिट और थाने की पुलिस ने अक्षयवर नाथ शर्मा के करीबियों, थाना क्षेत्र के अपराधियों, लुटेरों से पूछताछ के बाद आरोपियों तक पहुंची।

डीसीपी काशी जोन ने बताया कि पिता-पुत्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। टीम में सर्विलांस प्रभारी अंजनी पांडेय, बृजेश मिश्रा, राजकुमार पांडेय, विवेक मणि, शक्तिधर पांडेय, अमित शुक्ला आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed