फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retired PAC personnel dies in bike collision

Varanasi News: बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त पीएसी कर्मी की मौत

Sun, 12 Apr 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Retired PAC personnel dies in bike collision
रामनगर। रामनगर-पड़ाव मार्ग पर वाजिदपुर मोहल्ला के तिवारी कटरा के पास सड़क हादसे में सेवानिवृत्त पीएसी कर्मी की मौत हो गई। गायत्री नगर रामपुर वार्ड निवासी रामजी मिश्रा (70) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article