{"_id":"60982a728ebc3e83fa54a45f","slug":"retired-ias-had-to-share-year-old-videos-expensive-fir-filed-in-lanka-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रिटायर्ड आईएएस को साल भर पुराना वीडियो शेयर करना पड़ा महंगा, लंका थाने में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रिटायर्ड आईएएस को साल भर पुराना वीडियो शेयर करना पड़ा महंगा, लंका थाने में मुकदमा
Mon, 10 May 2021 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 May 2021 12:57 PM IST
सार
काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे के दौरान रविवार को टायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने एक वीडियो ट्वीट किया था। उनके खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सूर्य प्रताप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरे के दौरान रविवार को एक वीडियो ट्वीट करना रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस वीडियो को पुराना व गलत करार देते हुए सोशल मीडिया में भ्रामक तथ्यों के साथ अफवाह फैलाने के आरोप में सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सूर्य प्रताप सिंह द्वारा किए गए ट्वीट की एसीपी भेलूपुर से जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि जो वीडियो ट्वीट किया गया है वह 24 सितंबर 2020 का है। उस दौरान नाले में शव मिलने के घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच भी हुई थी। उस प्रकरण में कोई कार्रवाई अब शेष नहीं है।
विज्ञापन
सूर्य प्रताप सिंह ने पुराना वीडियो गलत तथ्यों के साथ ट्वीट कर सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने और प्रशासन की छवि को धूमिल करने का काम किया है। इसलिए उनके खिलाफ पुलिस की ओर से लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, सूर्य प्रताप सिंह ने पलटवार करते हुए ट्वीट कर लिखा कि ऑक्सीजन पर सवाल करने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया था कि योगी जी आपकी उछलकूद से काम नहीं चलेगा, परिणाम भी चाहिए। आप आज वाराणसी में समीक्षा कर रहे हैं, जरा गरीब के इस रुदन को भी सुन लीजिएगा। वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव नाले में मिला, दो दिन से मरीज लापता था और परिजन उसे खोज रहे थे। सूर्य प्रताप सिंह का ट्वीट देखते ही देखते तेजी से रीट्वीट, लाइक और शेयर होने लगा। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सूर्य प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।