फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retired bank officer dies due to car collision in Bareka

Varanasi News: बरेका में कार की टक्कर से सेवानिवृत्त बैंक अफसर की मौत

Wed, 10 Jan 2024 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Retired bank officer dies due to car collision in Bareka
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर स्थित सूर्य सरोवर के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से रिटायर्ड बैंक अफसर उमेश चंद्रा (64) की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


बरेका परिसर स्थित आवास संख्या 377-ए में सुधा चंद्रा रहती हैं। दो बेटियों और एक बेटे की मां सुधा चंद्रा बरेका में कंट्रोल एंड टेस्टिंग लैब में कार्यरत हैं। उनके पति उमेश चंद्रा कारपोरेशन बैंक के मुख्य प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अपराह्न तीन बजे के लगभग उमेश चंद्रा स्कूटी से अपने घर जा रहे थे। वह सूर्य सरोवर के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल उमेश चंद्रा को बरेका के केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान उमेश चंद्रा की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद कार के साथ आरोपी वाहन चालक चांदपुर में रहने वाला और प्रयागराज का मूल निवासी ऋषभ साहू मंडुवाडीह थाने की पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

नजदीक के हॉस्पिटल में करना चाहिए था रेफर

उमेश चंद्रा की मौत पर बरेका कर्मियों ने नाराजगी जताई। सभी का कहना था कि बरेका के केंद्रीय चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा नजदीक के अस्पताल में उमेश चंद्रा को रेफर करना चाहिए था। शायद उनकी जान बच जाती। बरेका से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचने में समय लगा और उपचार में देरी की वजह से उमेश चंद्रा की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed