{"_id":"5edd3a9d8ebc3e90825692aa","slug":"restorent-city-news-vns528935975","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुल जाएंगे शहर के रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुल जाएंगे शहर के रेस्टोरेंट
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में करीब ढाई माह तक बंद रहे रेस्टोरेंट सोमवार से अल्टरनेट खुलेंगे। हालांकि कर्मचारियों की कमी के चलते अभी शहर के अधिकतर रेस्टोरेंट नहीं खुल पाएंगे। वहीं रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि डिलिवरी करने वाली कंपनियों से नहीं बल्कि इस समय खुद के कर्मचारियों ने होम डिलिवरी कराई जाएगी।
संचालकों ने बताया कि ग्राहकों का विश्वास जीतने के लिए एलईडी स्क्रीन लगवाया जा रहा है ताकि किचन का लाइव प्रसारण किया जा सके। किचन की साफ-सफाई और सही व्यवस्था देखकर ग्राहक संतुष्ट रहेंगे। मेन्यू कार्ड अब ग्राहक हाथ में नहीं ले सकेंगे। इसलिए प्रत्येक टेबल पर मेन्यू कार्ड फिक्स्ड किया जाएगा। रेस्टोरेंट में आते-जाते समय ग्राहकों को थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। शहर में करीब 100 से अधिक रजिस्ट्रर्ड रेस्टोरेंट हैं। इसके साथ ही छोटे रेस्टोरेंटों की संख्या हजार के पार है।
रेस्टोरेंट में स्टाफ व शेफ की कमी
शहर के अधिकतर रेस्टोरेंट के स्टाफ व शेफ घरों को चले गए हैं। रेस्टोरेंट लाइन में काम करने वाले अधिकतर स्टाफ व शेफ बिहार, झारखंड और कोलकाता के है। इन सभी को वापस काम पर बुलाने के लिए रेस्टोरेंट संचालक प्रयासरत हैं। बहुत से रेस्टोरेंट में सेफ अभी नहीं आए हैं।
विज्ञापन
दस सप्ताह के बाद रेस्टोरेंट खुल रहे हैं लेकिन अभी हर कोई बैठाकर सर्विस देने के पक्ष में नहीं है। फिलहाल इधर कुछ दिनों होम डिलिवरी की सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी। -रोहित पाठक, पदाधिकारी, रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन
ग्राहकों की सेवा का अवसर पुन: मिलेगा। स्वच्छता और सफाई पहले भी हमारे काम का हिस्सा रहा लेकिन अब यह कोविड के तहत जारी सरकारी निर्देश के अनुसार भी होगा। अल्टरनेट डे रेस्टोरेंट खोलने के लिए हम तैयार है। -राजेंद्र कुमार गुप्ता, रेस्टोरेंट कारोबारी, मिंट हाउस
संक्रमण से बचाव को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए रेस्टोरेंट खोला जा रहा है। खुद के स्टाफ द्वारा फूड की डिलिवरी कराई जाएगी। ग्राहकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।- आकाश राज अरोड़ा, सदस्य, रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन