फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Respect for the scholar of Vedic mantras is respect for Narayana himself

Varanasi News: वेदमंत्र के अध्येता का सम्मान साक्षात नारायण का सम्मान

Sat, 06 Dec 2025 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Respect for the scholar of Vedic mantras is respect for Narayana himself
भारत अध्ययन केंद्र में वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे का अभिनन्दन किया गया। संवाद
वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे का शुक्रवार को बीएचयू के भारत अध्ययन केंद्र में अभिनंदन हुआ। मुख्य अतिथि आचार्य राजारामशुक्ल ने कहा कि वैदिक परंपरा का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। भारतीय ज्ञान परंपरा और मेधा शक्ति के महत्व को युवाओं तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सारस्वत अतिथि आचार्य राममूर्ति चतुर्वेदी ने कहा कि वेदमंत्र के अध्येता का सम्मान वेदपुरुष का सम्मान है। इसको साक्षात नारायण का सम्मान माना जाता है। जो वेद का अध्ययन करता है, उसको उसके अर्थ का ज्ञान भी होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से भारतीय युवाओं की पारंपरिक विद्याओं के प्रति आस्था और अधिक दृढ़ होती है। संपूर्ण माध्यंदिन शुक्लयजुर्वेद संहिता का दंडक्रम पारायण प्रमाणित करता है कि आज भी प्राचीन ऋषि परंपरा सदृश भारतीय मेधा सुरक्षित है। वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे का बीएचयू के सौजन्य से अभिनंदन पत्र प्रदान करते हुए सम्मान किया गया। अभिनंदन पत्र कला संकाय प्रमुख प्रो. सुषमा घिल्डियाल तथा भारत अध्ययन केंद्र के समन्वयक आचार्य सदाशिव कुमार द्विवेदी ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed