फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Respect and self-respect of women increased in BJP government

भाजपा सरकार में बढ़ा महिलाओं का सम्मान और स्वाभिमान

Mon, 03 Jan 2022 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Respect and self-respect of women increased in BJP government
वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा वाराणसी जिला एवं महानगर की ओर से रविवार को आयोजित जिला महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सम्मान अगर कहीं हुआ है तो भाजपा में हुआ है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही उनके स्वाभिमान को भी बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

रोहनिया कार्यालय पर आयोजित सम्मेलन में अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को साक्षर बनाने के साथ-साथ उनके हुनर को पहचान कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। जब परिवार खुशहाल होगा तब प्रदेश और देश खुशहाल होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान में वृद्धि हुई है। पिंक बूथ बनाए गए। जहां महिलाऐं शिकायत दर्ज करा सकती है, फास्ट ट्रेक बनाई गई, जिससे महिलाओं पर हुए अत्याचार पर जल्दी सुनवाई हो सके। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, हंसराज विश्वकर्मा, नम्रता चौरसिया, विनिता सिंह, कुसुम पटेल, रेखा चौहान, वंदना सिंह, अर्चना शुक्ला, प्रतिभा सिंह, अपराजिता सोनकर, सुरेखा सिंह, सुनीता सिंह, नवरतन राठी, निकेतन मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित समाज एवं गरीबों का हो रहा उत्थान : बीपी सरोज
वाराणसी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन में रविवार को मछली शहर के सांसद बीपी सरोज ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के दु:ख दर्द को समझा, इसलिए अब गरीबों का विकास और उत्थान कर रहे हैं। प्रदेश में जब से योगी सरकार बनी है तभी से अनूसूचित समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है। सांसद ने कहा कि पूर्व की सरकारों में गरीबों की योजनाएं 90 प्रतिशत रास्ते में ही नेता, गुंडे, माफिया हजम कर जाते थे और सबसे ज्यादा अनूसूचित समाज के लोग सुविधाओ से वंचित होते थे। इस दौरान हंसराज विश्वकर्मा, रंजीत रावत, अशोक सोनकर, अजीत रावत, रजनीश कनौजिया, अनिल सागर, जितेंद्र सोनकर, संतोष कनौजिया, मनोज सोनकर, रवि वर्मा, सचिन सोनकर, जय धारिया, किशोर सेठ, दिनेश त्यागी, सौरभ प्रसन्ना, आशीष सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed