फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Resolved to save tradition and culture

Varanasi News: परंपरा और संस्कृति को बचाने का लिया संकल्प

Wed, 22 Mar 2023 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Resolved to save tradition and culture
फोटो..
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। राममगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से बुधवार को सुंदरपुर स्थित सभागार में नववर्ष आनंदोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देेने के साथ ही परंपरा और संस्कृति को बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी देश के विकास के लिए परंपरा और संस्कृति का संजोये रखना जरूरी है। चीन और जापान जैसे देश अपनी संस्कृति और परंपरा को अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं। युवाओं और बच्चों को अपनी संस्कृति और भाषा के सम्मान की प्रेरणा देनी चाहिए। चकिया विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि भारतीय परंपरा और मूल्यों के सिद्धांत के संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने लोगों से संस्कृति को बढ़ाने की अपील की। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने संस्कृति को अपनाने और इसको बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान राजेश रंजन, चंद्रशेखर जायसवाल, हरिवंश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article