{"_id":"670d607a86f094db380ad188","slug":"residents-strike-today-in-bhu-opd-will-remain-closed-in-private-hospitals-also-varanasi-news-c-20-vns1056-759352-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू में आज रेजिडेंट की हड़ताल, निजी अस्पतालों में भी बंद रहेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू में आज रेजिडेंट की हड़ताल, निजी अस्पतालों में भी बंद रहेगी ओपीडी
विज्ञापन
कोलकाता मामले में कार्रवाई न होने के विरोध में फैसला, इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर संग दरिंदगी और हत्या के विरेाध में आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट ओपीडी में मरीजों को नहीं देखेंगे, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रहेंगी।
वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर जिले के निजी अस्पतालों की ओपीडी भी मंगलवार को बंद कर डॉक्टर विरोध जताएंगे। कोलकाता में घटी घटना के बाद अगस्त महीने में 11 दिन तक चली हड़ताल के बाद अब एक बार फिर आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंटों ने मंगलवार को हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।
रेजिडेंट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इस आशय का पत्र आईएमएस निदेशक समेत अन्य अधिकारियों को दिया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. कुमार गौरव, उपाध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों के हड़ताल के समय रेजिडेंट एसोसिएशन की मांगों पर जो कार्रवाई का आश्वासन दिया था, उस पर कुछ नहीं हुआ। हालांकि आईएमएस बीएचयू प्रशासन की ओर से रेजिडेंट की हड़ताल को देखते हुए सभी कंसल्टेंट को ओपीडी में समय से उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करते रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक भारद्वाज ने बताया कि आईएमए राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को निजी अस्पतालों से जुड़े आईएमए के सदस्य ओपीडी में सेवा नहीं देंगे। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।