फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Residents of IMS BHU took to the streets and took out a candle march.

Varanasi News: सड़क पर उतरे आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट, निकाला कैंडल मार्च

Thu, 10 Oct 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Residents of IMS BHU took to the streets and took out a candle march.
बीएचयू में ड्यूटी दौरान सुरक्षा सहित कई मांगों पर कार्रवाई न होने पर जताया विरोध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद दोषियों पर कार्रवाई और बीएचयू में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की मांग को लेकर आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट एक बार फिर सड़क पर उतरे। बुधवार शाम आईएमएस बीएचयू के गेट से विवि मुख्य द्वार तक कैंडल मार्च निकालकर रेजिडेंट ने बीएचयू प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।

रेजिडेंट डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन बीएचयू के आह्वान पर 500 रेजिडेंट बुधवार शाम 5 बजे से ही आईएमएस में एकत्र हुए। वी वांट जस्टिस के नारे के साथ हाथ में कैंडल लेकर आईएमएस गेट से मुख्य द्वार तक पहुंचे। रेजिडेंटों ने कहा कि आरजी कर में घटना पर हड़ताल करने, आवाज उठाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आईएमएस प्रशासन के सामने सुरक्षा संबंधी जो भी मांगें रखी गई थीं, उस पर आश्वासन तो दिया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मार्च वाले रास्ते से लेकर मुख्य द्वार तक प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed