फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Residential hut set on fire due to land dispute in Varanasi household goods burnt to ashes

Varanasi News: जमीनी विवाद में रिहायशी मड़ई में लगाई आग, घरेलू सामान जलकर राख; तीन के खिलाफ दी नामजद तहरीर

Thu, 05 Jun 2025 10:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 05 Jun 2025 10:19 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष के रिहायशी मड़ई में आग लगा दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। 

विज्ञापन
Residential hut set on fire due to land dispute in Varanasi household goods burnt to ashes
मड़ई में आग लगने से सारा सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चिरईगांव चौबेपुर थाना क्षेत्र के ढाब क्षेत्र के रामचंदीपुर टूडी पर बुधवार की देर रात जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात लोगों ने गांव निवासी रवींद्र यादव की रिहायशी मड़ई में आग लगा दी, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। उधर, मामले में पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। 
विज्ञापन


पीड़ित रवींद्र यादव ने बताया कि लंबे समय से जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। बुधवार को दिन में विपक्षी राम प्रसाद, शिवप्रसाद द्वारा खेत से हरा चारा और सब्जियां नेनुआ, लौकी, भिंडी आदि उखाड़ दिया गया था। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी चांदपुर में लिखित में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन विपक्षियों के खिलाफ नरमी बरती गई। जिसका परिणाम हुआ कि रात में मड़ई में आग लगा दी।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, मड़ई में रखी चौकी, चारपाई, कपड़े, जरूरी घरेलू सामान और नकदी जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। पीआरबी की पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन केवल औपचारिकता निभाकर लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस पहुंची है। तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed