फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Research student dies in BHU while doing yoga she was suffering from Takayasu Arthritis

बीएचयू हॉस्टल में शोध छात्रा की मौत: योग करते-करते अचानक गिरी और हो गई मौत, टाकायासू आर्टराइटिस से थी ग्रसित

Tue, 27 Sep 2022 12:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Sep 2022 12:53 PM IST
सार

बीएचयू के आयुर्वेद संकाय की पीएचडी की छात्रा अनूभा पांडेय की मंगलवार सुबह व्यायाम करने के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि छात्रा पहले से ही टाकायासू आर्टराइटिस बीमारी से ग्रसित थी। 

विज्ञापन
Research student dies in BHU while doing yoga she was suffering from Takayasu Arthritis
बीएचयू कामकाजी हॉस्टल में शोध छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के कामकाजी हॉस्टल में रहने वाली आयुर्वेद संकाय की शोध छात्रा अनुभा उपाध्याय की मंगलवार सुबह योग व्यायाम करते समय मौत हो गई। मूल रुप से कुशीनगर की रहने वाली छात्रा मनोविज्ञान विभाग से पीजी करने के बाद अब आयुर्वेद संकाय के क्रियाशारीर विभाग से शोध कर रही थी। घटना उस समय हुई जब वह अपने छात्रावास में सुबह सात बजे अन्य छात्राओं के साथ योग कर रही थी।

विज्ञापन

छात्राओं ने छात्रावास के वॉर्डन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस से उसे इमरजेंसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया।  उसका शव बीएचयू अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रो.केएन द्विवेदी ने बताया कि योग के दौरान ही उसकी तबियत बिगड़ी और मौके पर उसकी मौत हो गई। इसके अलावा परिजनों से बातचीत के दौरान पता चला कि वह पहले से ही टाकायासू आर्टराइटिस (धमनियाें में सही तरीके से रक्त प्रवाह न होना) बीमारी से ग्रसित थी।
विज्ञापन

इस बीमारी में कठिन परिश्रम करने से मना किया जाता है। छात्रा सुबह सात बजे योग, व्यायाम कर रही थी, उसी समय यह घटना हो गई। उस समय अन्य छात्राएं भी मौजूद रहीं। परिजनों को सूचना दी गई है, वह विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed