{"_id":"6978b9ff1ae7814fc9009c8e","slug":"republic-day-contingent-number-11-of-400-women-police-officers-first-in-parade-in-varanasi-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: 400 महिला पुलिसकर्मियों की परेड में टोली नंबर 11 अव्वल, दूसरे स्थान पर टोली नंबर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: 400 महिला पुलिसकर्मियों की परेड में टोली नंबर 11 अव्वल, दूसरे स्थान पर टोली नंबर दो
Tue, 27 Jan 2026 06:56 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 27 Jan 2026 06:56 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। वहीं प्रशिक्षु आईपीएस ने परेड का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में पहली बार ऑल वुमेन पुलिस परेड में कुल 400 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व एसीपी यूटी मानसी दहिया ने किया। परेड में टोली नंबर 11 प्रथम स्थान और टोली नंबर दो द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर टोली नंबर सात रही। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान अटल आवासीय विद्यालय को मिला। पुलिस अधिकारी व कर्मचाररियों को उनके सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गृह मंत्री भारत सरकार की ओर से डीजीपी का उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस उपायुक्त यातायात/सुरक्षा अनिल कुमार यादव को, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा को स्वीकृत पदक/सम्मान चिह्न सराहनीय सेवाओं के आधार पर प्रशंसा चिह्न (हीरक), एडीसीपी नीतू को सराहनीय सेवाओं के आधार पर प्रशंसा चिह्न (रजत) और क्राइम ब्रांच प्रभारी गौरव कुमार सिंह को शौर्य के आधार पर सराहनीय सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सीपी के पीआरओ एसआई दिगंबर उपाध्याय को सराहनीय सेवाओं के आधार पर प्रशंसा चिह्न (रजत), आरक्षी दुर्गेश कुमार पंडित को सराहनीय सेवाओं के आधार पर प्रशंसा चिह्न (रजत), आरक्षी मुकेश प्रजापति, मुख्य आरक्षी चंद्रभान यादव, मुख्य आरक्षी लालबहादुर, मुख्य आरक्षी गोपाल चौहान, आरक्षी मयंक त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी ब्रह्मानंद शुक्ल, मुख्य आरक्षी रवींद्र भारती को सराहनीय सेवाओं के आधार पर प्रशंसा चिह्न दिया गया। इसके अलावा विशेष कार्यों के लिए कुल 40 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में योगदान देने वाले 16 समाजसेवियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सीपी के साथ भोजन उसके बाद देखी बार्डर-2 फिल्म
परेड के बाद पुलिस आयुक्त आवास पर आयोजित भोज में महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुईं। उसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को बाॅर्डर-2 फिल्म दिखाई गई।
गणतंत्र दिवस में पुलिसकर्मियों का किया गया सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त, लाइंस डॉ. ईशान सोनी, एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी, सहायक पुलिस आयुक्त, सारनाथ/साइबर अपराध विदुष सक्सेना, सर्विलांस सेल प्रभारी दिनेश कुमार यादव, महिला दरोगा प्रीती कुमारी, महिला उप निरीक्षक दीक्षा पांडेय, महिला उप निरीक्षक जागृति गिरि, महिला उप निरीक्षक सुजाता चटर्जी, एसआई अभिषेक कुमार त्रिपाठी, एसआई पार्थ तिवारी, आरक्षी सूरज भारती, इंस्पेक्टर सतीश यादव, हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा को सम्मानित किया गया।
कैंट इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक
कमिश्नरेट के कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। रोहनिया इंस्पेक्टर राजू सिंह को डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान रजत और चेतगंज इंस्पेक्टर विजय शुक्ला को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह रजत से सम्मानित किया गया। इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह रजत, आलोक सिंह को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह रजत, महिला आरक्षी रेशमा पटेल को डीजीपी का रजत पदक दिया गया।