फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Republic Day bhu VC in charge salute parade students give cultural presentation Events amphitheater ground

गणतंत्र दिवस : प्रभारी VC लेंगे परेड की सलामी, सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे छात्र; BHU एंफीथियेटर में आयोजन

Fri, 24 Jan 2025 03:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 03:04 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस के आयोजनों को लेकर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में तैयारियां चल रही हैं। इस बार प्रभारी कुलपति ही परेड को सलामी देंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य करने वाले छात्रों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Republic Day bhu VC in charge salute parade students give cultural presentation Events amphitheater ground
BHU में भी मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Republic Day 2025 : बीएचयू में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एंफीथियेटर ग्राउंड में बैरिकेडिंग शुरू हो गई है। एनसीसी कैडेट्स रिहर्सल कर रहे हैं। 26 जनवरी को तिरंगा फहराने के बाद प्रभारी वीसी प्रो. संजय कुमार परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद छात्र-छात्राएं अपनी सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


बीएचयू में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से तैयारियां चल रही हैं। मुख्य आयोजन एंफीथियेटर मैदान में होगा। इसके पहले मालवीय भवन, अंतरराष्ट्रीय हॉस्टल, विश्वविद्यालय के संकायों, विभागों में प्रभारी कुलपति झंडा फहराएंगे। 
विज्ञापन


गुरुवार को एंफीथियेटर मैदान में कार्यक्रम स्थल के पास चारों ओर से बांस बल्ली से बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया। यहां एनसीसी कैडेट्स परेड करेंगे। इसकी सलामी प्रभारी वीसी लेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण भी करेंगे। इसी समारोह में बीएचयू से जुड़े स्कूलों और संकायों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों में बेहतर कार्य करने वाले छात्रों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दूसरी बार दिल्ली परेड में शामिल होंगे ग्राम प्रधान

रसूलपुर गांव के प्रधान कैलाश यादव को दूसरी बार गणतंत्र दिवस पर शामिल होने के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। वह शुक्रवार को दिल्ली रवाना होंगे।

तीन बार मॉडल गांव और दो बार मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए चयनित प्रधान कैलाश यादव को कमिश्नर, डीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष व सीडीओ ने शत प्रतिशत प्रगति पर यशस्वी प्रधान से भी सम्मानित किया है। उनको दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ की ओर से विशेष प्रशिक्षण में जनपद से अकेले चुना जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed