{"_id":"61eda03ed48f0a0af1776249","slug":"republic-day-2022-varanasi-ralway-station-and-airport-security-tighten-police-keep-eye-on-every-corner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2022: वाराणसी में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2022: वाराणसी में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
Mon, 24 Jan 2022 12:06 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:06 AM IST
सार
गणतंत्र दिवस के पूर्व वाराणसी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। कैंट रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सादे वेश में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
वाराणसी रोडवेज परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणतंत्र दिवस के पूर्व वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। स्थानीय प्रशासन सहित सीआईएसएफ और कैंट स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ की टीमें सतर्क हो गई हैं। एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के साथ रनवे पर 200 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सादे वेश में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। रविवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड के साथ जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कैंट स्टेशन पर तीन शिफ्ट में 104 पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हैं।
विज्ञापन
सादे वेश में भी सुरक्षाकर्मी तैनात
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। चेकिंग के साथ सादे वेश में भी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। वाराणसी एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 30 जनवरी तक इंट्री पास जारी नहीं होगा। अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के दृष्टिगत पास पर रोक लगाया गया है।
विज्ञापन
पढ़ेंः आजमगढ़ में 49 लाख बरामद, शक- टीईटी या चुनाव से जुड़ा हो सकता है मामला, फिलहाल पुलिस मौन
Trending Videos
तिरंगे और झालरों से सजा एयरपोर्ट
वाराणसी एयरपोर्ट पर की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रविवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को तिरंगे और झालरों से सजा दिया गया है। एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे टर्मिनल भवन को तिरंगे से सजाने के साथ तिरंगे के फोकस लाइटों को भी लगाया गया है। वहीं एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले विमान यात्री टर्मिनल भवन पर तिरंगे से की गई सजावट की तारीफ कर रहे हैं।