फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP news azamgarh police recovered RS 49 lakh doubts this money may be related to UPTET2021 or assembly elections 18 people detain

यूपी: आजमगढ़ में 49 लाख बरामद, शक- टीईटी या चुनाव से जुड़ा हो सकता है मामला, फिलहाल पुलिस मौन

Mon, 24 Jan 2022 09:46 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jan 2022 09:46 AM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस को रविवार को रानी की सराय थाना क्षेत्र में कहीं से 49 लाख रुपये बरामद हुए। 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला क्या है, इस बारे में पुलिस फिलहाल मौन है। शक है कि इतना सारा पैसा टीईटी या विधानसभा चुनाव से जुड़ा हो सकता है। 

विज्ञापन
UP news azamgarh police recovered  RS 49 lakh doubts this money may be related to UPTET2021 or assembly elections 18 people detain
टीईटी: आजमगढ़ में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान ही लगभग 49 लाख रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही 18 लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात भी कही जा रही है। सारा मामला रानी की सराय थाने का है और थाने पर डीएम-एसपी के साथ ही आला अधिकारियों का जमावाड़ा भी है लेकिन कोई कुछ बोल नहीं रहा। 

विज्ञापन


प्रकरण टीईटी अथवा चुनाव से जुड़ा हो सकता है। रविवार को रानी की सराय थाना क्षेत्र में कहीं 49 लाख रुपये बरामद हुए। इसके साथ ही रामपुर जिले के पांच समेत 18 लोगों को पकड़े जाने की बात भी सामने आई। दिन भर टीईटी को संपन्न कराने में पुलिस और प्रशासनिक अमला जुटा रहा।
विज्ञापन


देर रात तक थाने पर मौजूद रहे अधिकारी
कोई इस बाबत जानकारी होने से इंकार करता रहा। चर्चा इस बात की रही कि सीओ लालगंज इस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटे है और सबकुछ रानी की सराय थाने पर हो रहा है। बरामद रुपये और पकड़े गए लोगों को ही बैठाया गया है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः UPTET Exam: पूर्वांचल में पकड़े गए 8 'मुन्ना भाई', शिक्षक पात्रता परीक्षा में बिहार का सॉल्वर गैंग सक्रिय

परीक्षा समाप्ति के बाद जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्य के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थाने पर पहुंच गए और देर रात तक थाने पर मौजूद रहे। किसी को थाने के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। 
पढ़ेंः गणतंत्र दिवस पर पीएम के हाथों सम्मानित होगी आजमगढ़ की बिटिया जिया, समुद्र में तैराकी का है विश्व रिकॉर्ड

एक विद्यालय से उठाए गए हैं सात लोग

UP news azamgarh police recovered  RS 49 lakh doubts this money may be related to UPTET2021 or assembly elections 18 people detain
मामला रानी की सराय थाने का - फोटो : अमर उजाला

रानी की सराय थाना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय से टीईटी परीक्षा के दौरान ही चार युवतियों व तीन युवकों को काले रंग की स्कार्पियों से गए लोगों ने उठाया है। चर्चा इस बात की है कि नकल के नाम पर इन लोगों ने किसी शिक्षक को पैसा दिया है। इन युवकों में शामिल एक युवक के चाचा रानी की सराय थाने पर मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके भतीजे को परीक्षा के बाद उठा लिया है, लेकिन किस मामले में उठाया है यह पता नहीं है। वहीं कप्तानगंज से भी आधा दर्जन परीक्षार्थियों को उठाए जाने की बात सामने आ रही है। इसमें कुछ के बिहार का होने की चर्चा है।
पढ़ेंः UPTET Exam: गणित और संस्कृत के प्रश्नों ने उलझाया, वाराणसी में 12560 टीईटी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

इतना ही नहीं कप्तानगंज क्षेत्र में एक विद्यालय पर 15 हजार के एवज में दूसरे की परीक्षा देने गया युवक भी कक्ष निरीक्षक द्वारा पकड़ लिया गया। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर मिल गई है और छात्र को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

भदोही में कार से 3.29 लाख बरामद

UP news azamgarh police recovered  RS 49 lakh doubts this money may be related to UPTET2021 or assembly elections 18 people detain
नकदी बरामद - फोटो : फाइल

चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के बाद भदोही के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ते सक्रिय हैं। पुलिस की ओर से बार्डर प्वाइंट सहित मुख्य स्थानों पर बैरियर लगाकर जांच की जा रही है। मादक पदार्थ और कैश आदि की जांच की जा रही है। रविवार को गोपीगंज नगर में उड़नदस्ते ने एक कार से तीन लाख 29 हजार रुपये बरामद किए।
पढ़ेंः एनजीटी में याचिका दायर: अवैध बालू खनन से बिगड़ा गंगा के तट का मूल स्वरूप, कहा- पर्यावरण की रक्षा के लिए करें हस्तक्षेप

नकदी लेकर जाने वाला व्यक्ति इसके कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने रुपये जब्त कर आयकर विभाग से जांच शुरू करा दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि नकदी के बारे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर कैश जब्त कर आयकर विभाग की टीम से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed