फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   reports of nine people came positive without taking sample ; administration admitted the lapse

भदोही : संक्रमित नौ लोग सरपतहां के नहीं, तीन अन्य गांवों के हैं

Tue, 26 May 2020 12:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 May 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
reports of nine people came positive without taking sample ; administration admitted the lapse
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media

भदोही जिले में नौ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल जिन नौ लोगों की 24 मई को संक्रमित होने की रिपोर्ट आई थी उनको जिला प्रशासन ने सरपतहां गांव निवासी संक्रमित एक शख्स की अंत्येष्टि में शामिल होना बताया था, जबकि उनका सैंपल ही नहीं लिया गया था। पॉजिटिव केस दूसरे गांवों के थे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने इसे स्वीकार भी किया। उन्होंने कहा कि रात में रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मांगी गई, लेकिन वहां से मरीज किन-किन गांवों के हैं, इसकी सही रिपोर्ट नहीं बताई गई। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीज सरपतहां की बजाए अन्य गांवों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

सरपतहां गांव निवासी व्यक्ति की 17 मई की रात मुंबई से घर आते समय मिर्जापुर में संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। परिजन निजी वाहन से रात में शव घर लाए और अगली सुबह 18 को शव का अंतिम संस्कार करने करीब दो दर्जन लोग डीसीएम से निकले थे। 

इसी बीच किसी की शिकायत पर पुलिस ने शव को रोका और कोरोना सैंपल लेने के बाद अंतिम संस्कार के लिए जाने दिया। 21 मई को मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रशासन ने गांव को हॉटस्पाट घोषित कर दिया। लेकिन न तो परिजनों का और न ही अंतिम संस्कार में शामिल लोगों का ही सैंपल लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed