फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Report of Italy's young man admitted to BHU was also being treated in negative, super specialty ward

बीएचयू में भर्ती इटली के युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव, सुपर स्पेशियलिटी वार्ड में चल रहा था इलाज

Mon, 09 Mar 2020 12:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 09 Mar 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Report of Italy's young man admitted to BHU was also being treated in negative, super specialty ward
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के संभावित लक्षण देखते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में शनिवार को भर्ती किए गए इटली से लौटे युवक की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब युवक को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस समय बीएचयू के आईसोलेशन वार्ड में कोई मरीज नहीं भर्ती है।

विज्ञापन

 

कोरोना वायरस को देखते हुए लोग एहतियातन मास्क लगाकर चलने के साथ ही एक-दूसरे से हाथ मिलाने से भी परहेज कर रहे हैं। वहीं, विदेशों से लौटने वाले युवकों की विशेष मानीटरिंग की जा रही है। ये लोग भी सावधान हैं और सर्दी, खांसी, बुखार आने पर एहतियातन जांच करा रहे हैं। बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दो दिन में पांच लोगों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल लिए गए, इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन

मस्जिदों में भी किया जा रहा जागरूक

शहर की मस्जिदों से भी कोरोना वायरस से बचाव के बारे में बताया जा रहा है। नमाज के बाद तकरीर में लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, सर्दी, खांसी, जुकाम और छींक आने पर मुंह रुमाल से ढकने, बिना मॉस्क के बाहर न निकलने और किसी तरह की परेशानी पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने जैसी जानकारियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू शोध छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान

इंडियन साइंटिफिक एजूकेशन एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन की ओर से बीएचयू में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार सिंह के निर्देशन में शोध छात्रों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। सतर्कता बरतने से इसके संक्रमण से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed