फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Remedesivir injection is not lacking in hospitals in Banaras

बनारस के अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की नहीं है कमी

Tue, 27 Apr 2021 10:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Remedesivir injection is not lacking in hospitals in Banaras
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच बेड, ऑक्सीजन के साथ जीवनरक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन के किल्लत की खबरें भी सामने आ रही हैं। इन सब के बीच राहत की बात ये है कि वाराणसी में गंभीर कोविड मरीजों के लिए हॉस्पिटल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई दी गई है। वहीं वाराणसी के कई प्राइवेट अस्पताल कोविड के कम लक्षण वाले मरीजों को भी अपने पर्चे पर बाहर से रेमडेसिविर इंजेक्शन लाने के लिए कह रहे हैं। बहुत जरूरत नहीं होने पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग करने वाले अस्पतालों पर जिला प्रशासन की नजर है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि सभी सरकारी और निजी कोविड अस्पतालों में जरूरत के मुताबिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति की जा रही हैं। ऐसे में वाराणसी के अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों के परिजनों को रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए बाजार में भटकने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

 

Remedesivir injection is not lacking in hospitals in Banaras
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

रेमडेसिविर इंजेक्शन बाहर से मंगाने पर रोक
जिलाधिकारी ने बताया कि रेमेडेसीवीर इंजेक्शन गंभीर रोगियों के इलाज में प्रयोग होती है। इसे अस्पताल के माध्यम से ही दिया जा रहा है। कोई व्यक्ति बिना डॉक्टर की सलाह के इसका उपयोग न करें। इसीलिए इस इंजेक्शन की आपूर्ति अस्पताल के जरिए की जा रही है।

सभी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए गए हैं। जरूरतमंद मरीजों को ये इंजेक्शन लगाया जा रहा है। होम आइसोलेशन वालों को इसकी जरूरत नहीं है। बाजार में ये इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों के परिजनों को प्रिस्क्रिप्शन पर लिखकर रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगाने पर रोक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed