फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Remains of thousands of years old bones found in Kadihad of Jaunpur

जौनपुर के कादीहद में मिले हजारों साल पुरानी अस्थियों के अवशेष

Sun, 09 Apr 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 09 Apr 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
Remains of thousands of years old bones found in Kadihad of Jaunpur
मृदभांड - फोटो : अमर उजाला

पड़ोसी जनपद जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कादीहद गांव में करीब दो हजार वर्ष पुरानी बस्ती के अवशेषों के आसपास खुदाई से लगातार अतीत की धुंध छंट रही है। यहां लाल, काले मृद्भांडों के अलावा मानव, पशु अस्थियों के अवशेष भी मिले हैं।

विज्ञापन


इन अवशेषों को गांव के ही कुछ लोग सुरक्षित रखवा रहे हैं। साथ ही ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी की खुदाई में लगे मजदूरों को सावधानी से खुदाई करने की सलाह दी जा रही है। गांव में कुषाणकालीन टीला होने की पुष्टि पुरातत्व विभाग ने की है।
विज्ञापन


हालांकि अब तक खुदाई में मिलने वाले अवशेषों के संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। कादीहद गांव में ईंट की पथाई का काम चल रहा है। इसके लिए हो रही खुदाई में पुरावशेष मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें गांव के ही युवक शशिकांत सिंह ने भट्ठा मालिक भानुप्रताप सिंह की छावनी पर सुरक्षित रखने का प्रयास किया है। लोगों का कहना है कि अवशेषों के मिलने की जानकारी होने के बाद भी कोई जिम्मेदार अफसर गांव में नहीं पहुंचा है।


क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव का कहना है कि जहां प्राचीन बस्ती के प्रमाण मिल रहे हैं, वह जमीनें किसानों के कास्त की हैं। ऐसे में उन स्थलों के संरक्षण में कठिनाई आ रही है।

फिलहाल प्रधान से आग्रह किया गया है कि वह वहां खुदाई में मिलने वाली दुर्लभ वस्तुओं का अपने स्तर पर संरक्षण कराएं ताकि उनको नष्ट होने से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed