{"_id":"62321d3bf39bb2639e243998","slug":"religious-leaders-will-cooperate-in-vaccination-of-children-pregnant-women-varanasi-news-vns643468428","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में सहयोग करेंगे धर्मगुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों, गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में सहयोग करेंगे धर्मगुरु
विज्ञापन
जिले में दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाए जाने के लिए चल रहे मिशन इंद्रधनुष अभियान में धर्मगुरु भी सहयोग करेंगे। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने की अपील की जाएगी। सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित बैठक में धर्मगुरुओं से सहयोग की अपील की गई तो उन्होंने भी इस कार्य में बढ़चढ़कर भागीदारी का आश्वासन भी दिया।
धर्मगुरुओं संग हुई बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय ने कहा कि धर्मगुरुओं एवं समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों को नियमित टीकाकरण क्यों महत्वपूर्ण है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में मदरसा इस्लामिया, हनफि या गुसिया, मतलौल उलूम, मदीनातुल उलूम, फ ारूकीया, हामिदिया रिजविया, अहया उस सुन्ना के साथ ही वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके पांडेय, यूनीसेफ के प्रदीप विश्वकर्मा और डॉ. शाहिद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
400 बच्चों को पिलाई गई स्वर्णप्राशन की नि:शुल्क खुराक
वाराणसी। आयुर्वेदिक अस्पताल में मंगलवार को स्वर्णप्राशन शिविर में 400 बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वर्णप्राशन की नि:शुल्क खुराक दी गई। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. भावना द्विवेदी ने बताया कि इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक डा. नरेन्द्र कुमार सिंह, बालरोग विशेषज्ञ डा. वीरेन्द्र कुमार व डा. रूचि तिवारी का विशेष सहयोग रहा।