फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Religious activities in varanasi Shankaracharya pledge install statue of Mother Annapurna

धर्मकर्म : शंकराचार्य ने लिया मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा की प्रतिष्ठा का संकल्प, वेदों व पुराणों का पारायण शुरू

Tue, 04 Feb 2025 03:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 03:55 AM IST
सार

शंकराचार्य विधुशेखर भारती ने काशी में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए। उनके साथ भक्तों ने भी मठ-मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किए। इस दाैरान वेदों और पुराणों का भी पाठ हुआ।

विज्ञापन
Religious activities in varanasi Shankaracharya pledge install statue of Mother Annapurna
मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान करते शंकराचार्य विधुशेखर भारती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शृंगेरी शारदा पीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती ने मां अन्नपूर्णा मंदिर के कुंभाभिषेक के तीसरे दिन सोमवार को भी विभिन्न अनुष्ठान में शामिल हुए। मां अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा के पुन: प्रतिष्ठा का संकल्प लिया। विश्वनाथ काॅरिडोर स्थित शंकराचार्य प्रतिमा के समक्ष शंकराचार्य रचित पदों का पाठ किया।

विज्ञापन


शंकराचार्य ने भगवान ढुंढीराज गणेश जी के दर्शन किए। इसके बाद अन्नपूर्णा मंदिर द्वार पर महंत शंकरपुरी ने शंकराचार्य का कुंभ समर्पित कर स्वागत किया। उन्होंने मां अन्नपूर्णा का पूजन कर आरती की। सात राज्यों से आए वैदिक विद्वानों की उपस्थिति में अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा के पुनः प्रतिष्ठा का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


फिर गणेश पूजन स्वस्ति पुण्याहवाचन, आचार्य ब्रह्मादि ऋत्विगवरण, दशमहाविद्या, श्रीविद्या, नवार्ण मंत्रों का जाप किया। मंडप में वास्तुपीठ योगिनी पीठ, नवग्रह पीठ, क्षेत्रपाल पीठ, सर्वतोभद्र मंडल पीठ पर देवताओं का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. पतंजलि मिश्र के संयोजन में चतुर्वेद पारायण शुरू हुआ। प्रो. माधव जनार्दन रटाटे के संयोजन में 18 पुराणों का पारायण हुआ। संचालन प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने किया। अनुष्ठान में शृंगेरी के तगीराल सीताराम शर्मा, तंगीराल शिवकुमार शर्मा, सुब्रमण्यम्, शृंगेरी मठ के प्रबंधक चल्ला अन्नपूर्णा प्रसाद, चल्ला जगन्नाथ, चल्ला अभिनव, चल्ला विद्याशंकर, केवी रमन आदि रहे।

Trending Videos

मां विशालाक्षी के भी दर्शन किए

Religious activities in varanasi Shankaracharya pledge install statue of Mother Annapurna
विशालाक्षी मंदिर में पूजन करते शंकराचार्य विधुशेखर भारती। - फोटो : अमर उजाला

शंकराचार्य ने मां विशालाक्षी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। शंकराचार्य मंदिर पहुंचे तो उस वक्त माता का अभिषेक चल रहा था। उन्होंने गर्भगृह में जाकर माता का विधिवत अभिषेक किया। माता की आरती उतारी। मंदिर के महंत सुरेश कुमार तिवारी और पं. राजनाथ तिवारी ने शंकराचार्य को अंगवस्त्रम् देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी भी मौजूद रहे।

शंकराचार्य ने किया नए पंच विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा
शंकराचार्य नाव से केदारघाट स्थित प्राचीन शृंगेरी शंकर मठ पहुंचे। मठ के पास हनुमान मंदिर में दर्शन किया। गर्भगृह में नए पंच विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा हुई। भगवान श्रीचंद्रमौलिश्वर मंदिर के शिखर का कुंभाभिषेक किया। संतों ने भिक्षा वंदना की और शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed