फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relief news: Now breath will not be uprooted, patients will get life from mobile oxygen van

राहत की खबर : अब नहीं उखड़ेंगी सांसें, मोबाइल ऑक्सीजन वैन से मिलेगी मरीजों को संजीवनी

Sat, 01 May 2021 08:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 May 2021 08:11 PM IST
सार

अस्पताल में भर्ती होने में देरी पर ऑक्सीजन की कमी होगी दूर, बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की पहल, सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक परिसर में खड़ी रहेगी ऑक्सीजन वैन

विज्ञापन
Relief news: Now breath will not be uprooted, patients will get life from mobile oxygen van
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बीएचयू कोविड अस्पताल में भर्ती होने से पहले अब मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से परेशान नही होना पड़ेगा। इसके लिए बीएचयू के चिकित्सकों ने महामना मोबाइल ऑक्सीजन वैन की शुरुआत की है। बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरएन चौरसिया, प्रो. विजय नाथ मिश्र समेत अन्य चिकित्सकों के सहयोग से शुरू आने वाले वैन के माध्यम से मरीजों को निशुल्क ऑक्सीजन दिया जाएगा।

विज्ञापन

बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने बताया कि पिछले सप्ताह इमरजेंसी के सामने ऑक्सीजन की कमी से कराह रहे एक मरीज को देखने के बाद ही उन्होंने यह निर्णय लिया। शनिवार को महामना ऑक्सीजन पॉइंट के शुभारंभ पर बीएचयू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके माथुर के साथ ही न्यूरोलॉजी विभाग से डॉ. अभिषेक पाठक सहित अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

प्रो. मिश्रा ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक परिसर में वैन खड़ी रहेगी। तीन दिन बाद दो और मोबाइल ऑक्सीजन वैन आ जायेगी, इसके बाद तीन शिफ्ट में 24 घंटे इस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। आमतौर पर अस्पताल में भर्ती होने के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ता है और सबसे अधिक परेशानी उनको होती है, जिन्हें एंबुलेंस वाला छोड़कर अस्पताल चला जाता है। भर्ती होने में समय लगने की वजह से तब तक उन्हें ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए महामना मोबाइल ऑक्सीजन  सपोर्ट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed