{"_id":"576af5224f1c1bc525b48540","slug":"relief-from-the-rain-waterlogging-and-a-spot-of-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत, जलभराव और गंदगी से सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत, जलभराव और गंदगी से सांसत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
बारिश में परेश्ाान हुए राहगीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की दस्तक के साथ गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिल गई है लेकिन जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हो गए हैं। बुधवार की सुबह झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशगवार हुआ लेकिन सड़कों, गलियों में जगह-जगह पानी भरने से दो कदम चलना दुश्वार हो गया। गंदगी और कीचड़-फिसलन के बीच लोगाें को घंटों परेशान होना पड़ा। गली, मुहल्लों, कॉलोनियों में न झाड्ू लगी, न कूड़ा उठाया जा सका। सबसे अधिक परेशानी निचली सतह की कॉलोनियों, बस्तियों में हुई। सीवर-नाला जाम होने से कई घरों में पानी घुस गया। जिन सड़कों पर खुदाई कराई गई है, उन पर तो बारिश के बाद राहगीर और बाइक सवार किसी तरह गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे।
बुधवार की सुबह करीब पांच बजे से ही बारिश शुरू हो गई। फिर बारिश का सिलसिला तीन घंटे तक चलता रहा। इसके चलते सुबह न तो कूड़े का उठान हो पाया न ही गलियों, सड़कों पर झाड़ू लगी। बारिश थमने के बाद जगह-जगह जलभराव होने से हालात और बदतर हो गए। शहर के भेलूपुर और दशाश्वमेध जोन के रवींद्रपुरी, महमूरगंज, सिगरा, नई सड़क, गोदौलिया, रथयात्रा, लहरतारा में सड़कों पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ। गलियों में जलभराव से निचले इलाके के मुहल्लों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया।
तेलियाबाग, अंधरापुल, चौकाघाट, रनिया महाल, गुरुबाग, लक्सा में भी सड़क पर पानी लगने से सुबह बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें हुईं। कहीं-कहीं लोगों को घुटने भर से अधिक पानी से होकर गुजरना पड़ा। वहीं नदेसर में सीवेज पाइप लाइन के लिए सड़क की खुदाई होने से दो कदम चलना मुश्किल था। कीचड़-फिसलन के बीच कई बाइक सवार गिरते-गिरते बचे। घौसाबाद से चौकाघाट रोड, पहड़िया चौराहा और कमच्छा के पास भी राहगीरों को परेशानी हुई। पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे सीवेज पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। यहां सड़क पर चारो ओर कीचड़ फैलने से लोग गिरते-पड़ते किसी तरह अपने गंतव्य को पहुंचे। जलभराव की प्रमुख वजह नाले-नालियों का जाम होना बताया जा रहा है। नगर निगम नाले-नालियों की सफाई का काम पूरा करने का दावा भले करे लेकिन अब तक शहर के कई नालों को साफ नहीं किया जा सका है। कई इलाकों में नालियां जाम हैं। पांडेयपुर से आशापुर रोड पर तो नाली का निर्माण अब तक आधा-अधूरा पड़ा है।