फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relief from rain in Purvanchal but 12 people lost their lives due to lightning in varanasi mirzapur bhadohi and jaunpur

UP News: पूर्वांचल में बारिश से राहत, किसान भी खुश, मगर बिजली गिरने से गई 12 लोगों की जान

Wed, 29 Jun 2022 10:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 29 Jun 2022 10:13 AM IST
सार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में मंगलवार दोपहर बाद आंधी-पानी के बीच बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Relief from rain in Purvanchal but 12 people lost their lives due to lightning in varanasi mirzapur bhadohi and jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई जिलों में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला तो किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि बारिश के दौरान बिजली गिरने से वाराणसी समेत पूर्वांचल के चार जिलों में 12 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मिर्जापुर में चार, भदोही में तीन, वाराणसी और बलिया में दो-दो लोगों की जान गई। मिर्जापुर के चरखी खुर्द गांव में नंदिनी (10) की घर के बाहर खेलते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। दिघुली गांव की साधना (15) पर घर के बाहर बिजली गिर पड़ी और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


फरिदपुर गांव की प्रिया देवी (38) और लीलावती (45) की बभनी गांव से लौटते समय बिजली गिरने से जान चली गई। भदोही के चेतनीपुर निवासी अंकित (15) की आम बीनते समय बगीचे में और हरदुआ निवासी दुखना देवी (50) की खेत में बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसीपट्टी-भरद्वार गांव निवासी शशिभूषण दुबे (46) बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। बलिया के रामपुर कोडरहा भागड़ के पास बिजली गिरने से रामपुर निवासी संतोष बारी (27) और बिशुनपुर गांव निवासी रामभजन शाह की मौत हो गई। जौनपुर के चौर गांव में प्रभावती देवी (50) आम के पेड़ के पास खड़ी थीं, तभी बिजली गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गईं।  

वाराणसी: क्रिकेट खेलते समय किशोर आए चपेट में

Relief from rain in Purvanchal but 12 people lost their lives due to lightning in varanasi mirzapur bhadohi and jaunpur
बिजली की चपेट में आने वाले किशोर के घर मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बारिश के दौरान मंगलवार शाम बिजली गिरने से दो किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा दो जगह पर मवेशियों की मौत हुई है। जिन किशोरों की मौत हुई वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। 

मिर्जामुराद के अदमापुर में क्रिकेट खेल रहे महानाग बस्ती निवासी अवनीश यादव का बेटा हेमंत कुमार यादव उर्फ लल्ला यादव (12) और ननिहाल में आए भदोही जिले के ज्ञानपुर के गिरधरपुर निवासी रामप्रीत यादव का बड़ा बेटा भुवर यादव (15) बच्चों के साथ खेत में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बिजली गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी बच्चे वहां से भाग निकले।

भुंवर नवोदय विद्यालय में नौंवी का छात्र था जबकि लल्ला यादव सातवीं में पढ़ता था। उधर बड़ागांव में टीकरी खुर्द गांव में बिजली गिरने से 37 वर्षीय विवाहिता दुर्गावती देवी और भैंस की मौत हो गई। जिस समय घटना हुई उस समय श्याजीत पाल की पत्नी दुर्गावती देवी घर से गोबर लेकर खेत में जा रही थी। इसी दौरान बिजली गिरने से झुलस गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजातालाब के रामपुर गांव में बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed