{"_id":"597311b34f1c1b0f5f8b4bc4","slug":"reliance-jio-will-install-cctv-cameras-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस Jio के कैमरों से होगी वाराणसी की निगहबानी,11 जगहों पर काम शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस Jio के कैमरों से होगी वाराणसी की निगहबानी,11 जगहों पर काम शुरू
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
cctv
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाराणसी शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थान अब चौबीसों घंटे कैमरे की जद में होंगे। इन कैमरों की मदद से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की निगरानी में पुलिस को मदद मिलेगी। इसके तहत शहर के 75 स्थान पर पेन टिल्ड जूम (पीटीजेड) कैमरे लगाए जाएंगे।
15 मीटर की ऊंचाई से 150 मीटर दूर तक आसानी से निगरानी कर सकने वाले यह कैमरे 360 डिग्री पर घूमते रहेंगे। यह 75 कैमरे ऑप्टिकल फाइबर केबिल से कनेक्ट होंगे और इनका कंट्रोल रूम चेतगंज स्थित पुलिस के नगर नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) में होगा।
सीसीआर में मौजूद पुलिसकर्मी इन कैमरों की मॉनीटरिंग करेंगे। इसके तहत 11 स्थान का चयन कर पीटीजेड कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुरेश चंद्र रावत ने शुक्रवार को बताया कि रिलायंस जिओ कंपनी की ओर से उनके मोबाइल टॉवर के आसपास पीटीजेड कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन
एसएसपी की अनुमति से फिलहाल 11 स्थान को चिह्नित कर कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

शहर के इन जगहों पर लगेंगे पीटीजेड कैमरे
इसके तहत लहुराबीर चौराहा, पहड़िया मंडी के मुख्य द्वार, सर्किट हाउस रोड पर सैनिक कल्याण केंद्र के समीप, भरलाई, वरुणा पुल चौकाघाट के पास, रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय के सामने, गुरुधाम चौराहा, पुलिस लाइन मुख्य द्वार के समीप, आशापुर चौराहा, कचहरी स्थित अंबेडकर चौराहा के समीप और चितरंजन पार्क को चिह्नित किया गया है।
शेष 64 स्थान का चयन भी जल्द ही कर लिया जाएगा। बताते चलें कि इसके पहले से शहर के 53 महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र, बीएचयू परिसर, डीरेका परिसर, कैंट, मंडुवाडीह व सिटी रेलवे स्टेशन सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं।