{"_id":"5bbc3ff1867a55285b77ffda","slug":"relative-from-punjab-gives-poison-on-the-name-of-prasad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः दिल्ली से आए परिचितों ने प्रसाद के नाम पर जहर देकर की लूटपाट, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः दिल्ली से आए परिचितों ने प्रसाद के नाम पर जहर देकर की लूटपाट, एक की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
अचेत हुए लोगों का अस्पताल में चल रहा उपचार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में लूट की सनसनीखेज खबर सामने आई है। मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी में सोमवार की देर रात दिल्ली से आए परिचितों ने एक परिवार को प्रसाद के बहाने जहर देकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना में होम्योपैथिक डॉक्टर गोपाल कृष्ण सिन्हा (80) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी, बेटे, बहू और पोती अचेत हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
mirzapur
- फोटो : amar ujala
मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सभी को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक शालिनी, एएसपी नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय, सीओ सदर संजय सिंह, शहर कोतवाल पहुंचे।
आखिर वह आरोपी कौन
mirzapur
- फोटो : amar ujala
पुरानी तहसील की गली वासलीगंज मोहल्ला निवासी डा. जीके सिन्हा 80 वर्ष राजस्थान इंटर कालेज में शिक्षक के पद से रिटायर हुए थे। नौकरी से सेवानिवृत होने के बाद घर पर ही होम्योपैथिक दवाओं की क्लीनिक खोली थी। घर में उनके साथ उनकी पत्नी शकुतंला देवी (70), बेटा सुनील सिन्हा (50), बहू कुमुद सिन्हा (45) व एक पोती अनुषिका (18) रहती है। सात अक्तूबर को दिल्ली से उनके बेटे का दोस्त संदीप कुमार समेत दो लोग घर पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : amar ujala
इसमें एक अपने आप को तांत्रिक बताता था। दो दिनों तक घर रूके और शहर घूमा। सोमवार की रात करीब नौ बजे जब सभी के खाना खाने के बाद गुरुद्वारे से प्रसाद लाने की बात करते हुए दोनों दोस्तों ने सभी को पंजीरी खिला दी। करीब दो घंटे बाद 11 बजे अचानक सुनील समेत सभी को चक्कर आने लगा। इससे पहले की वह कुछ समझ पाते सभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन
mirzapur
- फोटो : amar ujala
अचेत होने पर दोनों लूटरे पूरे घर को खंगालते हुए कमरे में रखे जेवरात, बेटी के कान में मौजूद बाली मोबाइल समेत करीब चार लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। सुबह घर पर नौकरानी आई तो परिवार को जगाने लगी। किसी तरह बहू कुमुद होश में आई। वह लड़खड़ाते हुए दरवाजे पर पहुंची और दरवाजा खोलने के बाद नौकरानी को घटना की जानकारी देते बेहोश हो गई।