फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Registry office buzzing during Navratri, earning Rs 30 crores

Varanasi News: नवरात्र में गुलजार रहा रजिस्ट्री कार्यालय, 30 करोड़ की कमाई

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Registry office buzzing during Navratri, earning Rs 30 crores
नवरात्र में संपत्तियों की जमकर खरीद बिक्री हुई। 16 अक्तूबर से लेकर 21 अक्तूबर तक तीन हजार से ज्यादा संपत्तियों की खरीद ब्रिकी हुई। निबंधन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार महज सात दिनों में 30 करोड़ 26 लाख, 76 हजार 412 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जो अक्तूबर महीने में मिले लक्ष्य का 32 फीसदी है।
विज्ञापन


नवरात्र का महीना किसी भी कार्य के लिए शुभ माना जाता है। इन नौ दिनों में लोग देवी दुर्गा की आराधना के साथ ही संपत्ति की खरीद व मंगल कार्य करना शुभ मानते हैं। इस नवरात्र भी शुभ अवसर का लाभ उठाते हुए लोगों ने जमकर संपत्तियों की खरीदारी की। आलम यह रहा कि नवरात्र के दूसरे दिन 16 अक्तूबर को 500 से अधिक बैनामे हुए। नवरात्र के अंतिम चार दिन अवकाश को देखते हुए लोगों ने 21 अक्तूबर तक खूब खरीदारी की। निबंधन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से सितंबर तक आठ हजार से अधिक रजिस्ट्री हुईं हैं। इनमें करीब 4400 रजिस्ट्री महिलाओं के नाम हैं। आंकड़ों के मुताबिक नवरात्र में हुई रजिस्ट्री में करीब 38 फीसदी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम कराई गई है। एआईजी निबंधन एसके सैनी ने बताया कि अक्तूबर महीने में 98 करोड़ 88 लाख रुपये के राजस्व का लक्ष्य मिला था। इसमें से सर्वाधिक 32 फीसदी 30 करोड़ 26 लाख, 76 हजार 412 रुपये का राजस्व महज सात दिनों में ही प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed