फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Regional parties will play important role in loksabha election

'अगले लोकसभा चुनाव में भी क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका होगी महत्वपूर्ण'

Sun, 24 Jun 2018 09:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 24 Jun 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Regional parties will play important role in loksabha election
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के पिता लल्लन राय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रफुल्ल कुमार महंत - फोटो : अमर उजाला
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इसके लिए राजग व उसके घटक दलों को रणनीति बनाकर कार्य करना होगा। क्षेत्रीय मुद्दों को नकारा नहीं जा सकता। जम्मू कश्मीर के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि वहां मोदी सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन


वहां बीजेपी कुछ करना चाहती है लेकिन इतनी जल्दी समस्या का हल नहीं निकल पाएगा, क्योंकि वहां स्वतंत्रता का बड़ा मुद्दा है। हालात सुधरने में अभी समय लगेगा। प्रफुल्ल महंत रविवार को बलिया  के हैबतपुर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के पिता स्व. लल्लन राय के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन


उनके साथ विधायक उत्पल दत्त एवं असम गण परिषद के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य ध्रुव ज्योति शर्मा भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि असम में क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका अहम रहती है। जम्मू कश्मीर में बीजेपी के साथ क्षेत्रीय पार्टियां थीं और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और देश के अलग हिस्सों में क्षेत्रीय पार्टियां का सहयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू के कार्यकाल के समय से ही क्षेत्रीय पार्टियां सरकार में शामिल होकर अपनी भूमिका निभाती रही हैं। उस समय इनकी संख्या कम थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि अभी तो असम गण परिषद का गठबंधन एनडीए के साथ है, लेकिन सहीं समय पर आगे के लिए निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed