{"_id":"67ab2d999179e560e509a54c","slug":"regional-competition-will-be-organized-by-sports-department-from-6-february-in-varanasi-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam 2025: नवंबर के खेल फरवरी में, परीक्षा दें या खेलें; उहापोह में हैं खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam 2025: नवंबर के खेल फरवरी में, परीक्षा दें या खेलें; उहापोह में हैं खिलाड़ी
Tue, 11 Feb 2025 04:29 PM IST
प्रगति चंद
नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी।
नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 11 Feb 2025 04:29 PM IST
सार
खेल विभाग की विभाग की ओर से प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार नवंबर में होने वाली खेल प्रतियोगिताएं फरवरी में होंगी। ऐसे में खिलाड़ी असमंजस में हैं कि परीक्षा दें या खेलें।
विज्ञापन
खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेल विभाग की ओर छह फरवरी से प्रादेशिक प्रतियोगिता होगी। विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। नवंबर में होने वाली प्रतियोगिता अब फरवरी में हो रही है। इस समय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा होनी है। ऐसे में खिलाड़ी उहापोह में हैं।
विज्ञापन
जगतगंज निवासी अरविंद ने बताया कि वह क्वींस कॉलेज में दसवीं के छात्र हैं और सिगरा स्टेडियम में बास्केटबॉल खेलते हैं। इस माह खेल विभाग की ओर से लगातार प्रादेशिक खेल हो रहे हैं। सनातन धर्म इंटर कॉलेज विवेक सिंह कबड्डी खिलाड़ी हैं। इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बजाय बोर्ड परीक्षा पर ध्यान देना है।
विज्ञापन
प्रादेशिक खेलेंगे तभी मिलेगा नेशनल का टिकट
प्रादेशिक प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलता है। खिलाड़ी इस बात से परेशान हैं कि अगर परीक्षा छोड़ते हैं तो राष्ट्रीय खेलने का मौका हाथ से निकल जाएगा। अभिभावकों के दबाव में खिलाड़ी बोर्ड परीक्षा पर फोकस कर खेल से दूरी बना रहे हैं।
क्या बोले अधिकारी
प्रादेशिक खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां निदेशालय और खेल संघों की मांग के अनुसार तय होती है। क्षेत्रीय कार्यालय निदेशालय से मिले निर्देश को ही लागू कराता है। -विमला सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
क्या बोले अधिकारी
प्रादेशिक खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां निदेशालय और खेल संघों की मांग के अनुसार तय होती है। क्षेत्रीय कार्यालय निदेशालय से मिले निर्देश को ही लागू कराता है। -विमला सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
प्रादेशिक खेल तिथि स्थान
- कुश्ती साई 10 फरवरी वाराणसी
- बालिका रग्बी 11-12 फरवरी मध्य प्रदेश
- बालिका मुक्केबाजी 13-16 फरवरी लखनऊ
- महिला हैंडबॉल 14-16 फरवरी झांसी
- हैंडबॉल पुरुष 15-17 फरवरी अमेठी
- बालिका जिमनास्टिक 17-19 फरवरी आगरा
- पुरुष कबड्डी 17-22 फरवरी ओडिसा