{"_id":"694af8654f3233dbac0637ca","slug":"reflector-tape-installed-on-e-rickshaws-action-will-be-taken-if-they-are-hidden-jackets-were-also-distributed-varanasi-news-c-20-vns1056-1230328-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ई-रिक्शा पर लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप, छिपाने पर होगी कार्रवाई, जैकेट भी बांटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ई-रिक्शा पर लगाए गए रिफ्लेक्टर टेप, छिपाने पर होगी कार्रवाई, जैकेट भी बांटे गए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। विशेष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों को निशुल्क रिफ्लेक्टर जैकेट दिया गया। ई-रिक्शा के चारों तरफ रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, जिससे कोहरा, धुंध और कम रोशनी की परिस्थितियों में दूर से दिखाई दे सके। सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी लाए जाने की दिशा में यातायात पुलिस की ओर से व्यवस्था कराई गई। किसी भी दशा में रिफ्लेक्टिव टेप छिपाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने बताया कि सभी ई-रिक्शा चालक रात और सुबह कोहरे, कम दृश्यता की स्थिति में रिफ्लेक्टर जैकेट पहनेंगे। रिफ्लेक्टर टेप को हटाने, ढकने, क्षतिग्रस्त करने या पेंट, विज्ञापन से छिपाना निषिद्ध रहेगा। हर ई-रिक्शा चालक वाहन संचालन से पूर्व हेडलाइट, ब्रेक लाइट, इंडिकेटर, हॉर्न, टायर एवं बैटरी सिस्टम की दैनिक जांच करें। किसी भी दुर्घटना, तकनीकी खराबी, आपात स्थिति में नजदीकी थाने या यातायात पुलिस को सूचना देना जरूरी होगा। अवैध वसूली की जानकारी पर तत्काल सूचित करें। कार्यक्रम में एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा, एसीपी यातायात द्वितीय प्रवीण कुमार रहे।