फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Red House secured first and Green House secured second place in Sports Galaxia 2026.

Varanasi News: स्पोर्ट्स गैलेक्सिया 2026 में रेड हाउस प्रथम और ग्रीन हाउस को मिला दूसरा स्थान

Mon, 26 Jan 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Red House secured first and Green House secured second place in Sports Galaxia 2026.
डालिम्स सनबीम सिगरा की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यालय के रेड हाउस ने बाजी मारी। इस हाउस के 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें 150 से अधिक मेडल व 328 पाॅइंट से बढ़त बनाई। दूसरे स्थान पर यलो हाउस रहा। शुभारंभ अतिथियों क्षेत्रीय खेल अधिकारी विमला सिंह, अपर आयुक्त आयकर विभाग जीपी सिंह, स्मार्ट सिटी वाराणसी के सीजीएम अमरेंद्र तिवारी ने किया। अतिथियों के साथ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाबा मधोक, निदेशिका पूजा मधोक, सह निदेशक माहिर मधोक, सह निदेशिका फिजा मधोक व डीन ऑफ एकेडमिक शुभोदीप डे, विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा त्रिवेदी ने दीप प्रज्ज्वलन किया। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रघुराज सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स गैलेक्सिया में एथलेटिक्स, वॉलीबाॅल रिले रेस, हर्डल रेस एवं मेडिसिन बाॅल, कराटे एवं स्केट्स, योगा प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विद्यालय के रेड, ग्रीन, यलो और ब्लू हाउस के करीब 800 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता रेड हाउस रहा। रेड हाउस ने 328 अंक प्राप्त किए। वहीं यलो हाउस ने 290 अंक पाकर दूसरा और ग्रीन हाउस ने 250 अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। निदेशिका पूजा मधोक ने आयोजन समिति की सराहना की। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed