फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Records of leases investigation DM Varanasi said action on land mafia

वाराणसी: पिछले दस सालों के पट्टों के रिकार्ड की होगी जांच, डीएम बोले- भू-माफिया पर कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Sat, 25 Sep 2021 12:41 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 25 Sep 2021 12:41 AM IST
सार

वाराणसी जिले में पिछले दस सालों के पट्टों के रिकार्डों की जांच कराई जाएगी। साथ ही अभियान चलाकर 30 अक्तूबर तक पट्टा आवंटन की कार्रवाई को भी पूरा कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Records of leases investigation DM Varanasi said action on land mafia
कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी-वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में पिछले दस सालों के पट्टों के रिकार्डों की जांच कराई जाएगी। साथ ही अभियान चलाकर 30 अक्तूबर तक पट्टा आवंटन की कार्रवाई को भी पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इस निर्देश का सजगतापूर्वक पालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही आवास, तालाब, कृषि तथा पौधरोपण के पट्टों की जांच करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन


तहसील सदर में आवास के 50 पट्टों में से 30 हो चुके हैं। राजातालाब में 23 हुए हैं लेकिन पिंडरा के भी अवशेष पट्टे इसी माह पूरा कराएं। सदर के 34, राजातालाब के 9 तथा पिंडरा के 13 खाली कब्जे की नीलामी कराने और सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराते हुए उसे कब्जे में लेने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। पिंडरा के फौजदारी अहलमद को कार्य में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई। मंडी के अंदर के अवैध कब्जे 30 अक्तूूबर तक खाली कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने दिए ये निर्देश 

  • एंटी भू माफिया, अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर तीन दिन में कब्जा खाली कराकर एफआईआर दर्ज कराया जाए। 
  • ग्राम सभा की जमीनों को एसडीएम मुक्त कराएं, न मानने वालों पर मुकदमा दर्ज होगा। 
  • दो साल और पांच साल से पुराने वादों की सुनवाई कर इसी माह निपटारा।
  • स्टांप वाद के छह माह से ऊपर के वादों का निस्तारण किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed