{"_id":"5761bd1f4f1c1b471e11bc02","slug":"recommendation-of-termination-of-35-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 कार्यकत्रियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 कार्यकत्रियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 16 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
रियासनपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पोषण मिशन के तहत डीएम विजय किरन आनंद ने बुधवार को चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय से 30 टीमों को रवाना किया। इस दौरान डीएम सहित टीम के अधिकारियों ने कुल 171 आंगनबाड़ी केंद्राें की जांच की। इस दौरान 35 केंद्रों पर ताला बंद मिला जबकि 71 केंद्रों पर बच्चे नहीं मिले। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ताला बंद केंद्रों की कार्यकत्रियों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की और जिन केंद्रों पर बच्चे नहीं मिले उनके बच्चों के नहीं आने का कारण बताओ नोटिस जारी किया।
डीएम ने बरियासनपुर और सीवों गांव के कुल तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र तो खुले मिले लेकिन बच्चे नहीं थे। डीएम ने दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्ति और एक महीने भर का मानदेय काटने का निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया।
साथ ही तहसीलदार से इनकी आय की जांच कराने को भी कहा। प्राथमिक स्कूल बरियासनपुर में वितरण दिवस होने के बाद भी केंद्र पर पोषाहार नहीं था। सर्वे रजिस्टर, टीकाकरण लाल रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर वितरण आदि के बारे में डीएम के प्रश्नों को जवाब नहीं दे सकीं। यही स्थिति पंचायत भवन पर मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की भी रही।
विज्ञापन
किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कहा की दो साल से सूखा पड़ रहा है। बावजूद किसान उत्पादकता को बरकरार रखा है। सभी अधिकारी किसानों की समस्याओं का निस्तारण करें।
यदि कोई किसान अपनी समस्या लेकर मेरे पास आता है तो यह समझा जाएगा की संबंधित विभाग किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जले हुए ट्रांसफार्मरों को तीन दिन के भीतर बदलने का निर्देश दिया। कहा कि नहरों में 20 जून तक पानी छोड़ दिया जाएगा। जिससे किसानों को धान की नर्सरी डालने में कोई दिक्कत न हो।
बता दें माह के तीसरे बुधवार को कृषि फार्म चांदपुर में उप कृषि निदेशक के कार्यालय के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। दोपहर एक बजे डीएम जब किसानों के बीच पहुंचे तो सबसे पहले किसानों के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी लेना शुरू किया। गौरी शंकर मौर्य, मोहन लाल वर्मा, नागेन्द्र सिंह ने सोलर पंप की खराबी सूखा राहत का चेक और नलकूप की खराबी का मामला उठाया जिसपर डीएम ने अधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर निस्तारण का निर्देश दिया।