फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   read the special report: star leadres will campaign in purvanchal for assembly election

पढ़ें एक स्पेशल रिपोर्टः अब पूर्वांचल में वोट बढ़ाएंगे और बचाएंगे बड़े नेता

Thu, 23 Feb 2017 03:37 PM IST
प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Feb 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
read the special report: star  leadres will campaign in purvanchal for assembly election
यूपी इलेक्शन 2017
बुंदेलखंड में बड़े नेताओं का एक-दूसरे पर सियासी हमलों का सिलसिला मंगलवार को थम चुका है। नेताओं की अब पूर्वांचल में आने की बारी है। नेता जल्दी ही ताबड़तोड़ दौरे और चुनावी सभाएं शुरू करने वाले हैं।
विज्ञापन

बड़े नेता अपने-अपने दलों के लिए वोट बढ़ाएंगे ही नहीं, पिछले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में हासिल मतों में सेंधमारी रोकना भी उनका मकसद होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई नेताओं की जनसभाओं के कार्यक्रम तय हो चुके  हैं। कई केंद्रीय मंत्रियों ने भाजपा के लिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। बसपा में दूसरी कतार के नेता सतीश चंद्र मिश्र भी पूर्वांचल की खाक छान रहे हैं।
विज्ञापन


नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कार्यक्रम तय हो चुकी है। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। हालांकि पार्टी के प्रचार के लिए पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव से लेकर सांसद डिंपल यादव और फायर ब्रांड आजम खान और अहमद हसन के कार्यक्रमों को 25 तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का अभी तक वाराणसी में रोड शो और सभा का कार्यक्रम ही फाइनल हो सका है। 

प्रियंका गांधी के आगमन पर उहापोह

read the special report: star  leadres will campaign in purvanchal for assembly election
फाइल फोटो - फोटो : getty images
प्रियंका गांधी के चुनिंदा क्षेत्रों में प्रचार के कार्यक्रम के बारे में कांग्रेस नेता भी अंजान हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अब तक कांग्रेस के केवल एक प्रत्याशी के समर्थन में सभा की है।  

पूर्वांचल में पांचवे, छठवें और सातवें चरण में मतदान होना है। आजमगढ़ मंडल में मतदान 4 मार्च को होना है, वहीं वाराणसी और मिर्जापुर मंडल की 40 सीटों पर सबसे आखिरी चरण में 8 मार्च को वोट डाले जाएंगे।
मुख्यत: पूर्वांचल माने जाने वाले गोरखपुर और बस्ती मंडल को मिला कर पूरे इलाके में करीब सवा सौ सीटें हैं।

राजनीतिक  परिपक्वता से लैस पूर्वांचल का महत्व इस से जाहिर हैं कि राहुल गांधी ने अपने रोड शो, खाट सभा और दिल्ली यात्रा देवरिया से शुरू की थी। 
 

भाजपा ने की परिवर्तन यात्रा के साथ शुरुआत

read the special report: star  leadres will campaign in purvanchal for assembly election
भाजपा ने परिवर्तन यात्रा के दो बिंदुओं में सोनभद्र और बलिया को स्थान दिया। इनकी शुरूआत के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह खुद आए थे।
पीएम मोदी ने 14 नवंबर, 16 को गाजीपुर में चुनावी शंखनाद के लिए गाजीपुर को चुना। सपा में पारिवारिक कलह के बावजूद मुलायम सिंह यादव ने भी गाजीपुर में जनसभा की।

हालांकि सपा की कमान पूरी तरह से अखिलेश यादव के हाथ में आने के बाद मुलायम सिंह यादव के अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में प्रचार के लिए आने के संकेत फिलहाल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed